Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

केंद्रीय कानून मंत्री श्री एस पी सिंह बघेल जी का हुआ आगमन, भाजपाइयों ने किया स्वागत

आज केंद्रीय कानून राज्यमंत्री श्री एस पी सिंह बघेल जी का आगमन बालोद जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम दानी टोला में हुआ जहां वह अपने पीएसओ के देहांत के पश्चात दिल्ली से चलकर मृतक परिवार से मिलकर दुख की घड़ी में संवेदना प्रकट करने आए थे ।माननीय बघेल जी के आगमन की जानकारी प्राप्त होने पर भाजपाइयों ने दानी टोला मुख्य मार्ग पर एकत्र होकर मंत्री जी का स्वागत गमछा भेंट कर किया ,तत्पश्चात समस्त भाजपा कार्यकर्ता मृतक परिवार के घर संवेदना प्रकट करने मंत्री के साथ रवाना हुए। इस अवसर पर डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा ,दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, नगर पंचायत डौंडी के अध्यक्ष सोमेश सोरी, नगर पंचायत चिखला कसा की अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम धुर्वे ,डौंडी मंडल के कोषाध्यक्ष अजय चौहान ,उपाध्यक्ष हितेश साहू, मंत्री योगेंद्र सिन्हा , दल्ली राजहरा मंडल के उपाध्यक्ष सुजीत झा ,नगर पंचायत चिखला कसा के उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश आर्य ,सांसद प्रतिनिधि मोरध्वज साहू, नगर पंचायत चिखला कसा की पार्षद श्रीमती संगीता साहू, तिहारू राम आर्य, विजय दड़सेना, राजू रावटे, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पजीत बेस,युवा कार्यकर्ता रामाधार साहू सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *