
बालोद cg24 आजतक :-दिनाँक 20।11।20 को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय 6A दीनदयाल उपध्याय मार्ग नई दिल्ली में शपथ ग्रहण एवम स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ जहाँ भाजपा शासित प्रदेशों के जन जाति वर्ग के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री ,सांसद ,मोर्चा के समस्त पदाधिकारी गन एवम प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित हुए।इस गौरवशाली अवसर में आभार प्रदर्शन अपने विशिष्ट अंदाज में मानस के चौपाइयों के संग कांकेर के सांसद मोहन मण्डावी ने किया।इस अवसर में निवृत्त मान राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम अरुण सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, दिलीप सिंह शेकिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड एवम केंद्रीय मंत्री आदिवासी मामले, फगन सिंह कुलस्ते केंद्रीय मंत्री लौह एवम खनिज, गोमती साय सांसद रायगढ़ आदि बढ़ी संख्या में जनजाति वर्ग के विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904