Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला गुंडरदेही में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर गुंडरदेही पालक संघ ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे को ज्ञापन सौंपा पत्र

गुंडरदेही cg24आज़तक न्यूज

शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला गुंडरदेही में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर गुंडरदेही पालक संघ ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे को ज्ञापन सौंपा एवं जल्द ही समस्याओं की निराकरण की लिए मांग की गई। शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल गुंडरदेही पालक संघ के अध्यक्ष सरफुद्दीन खान, हेमंत साहू, मुकेश दास , नीलम साहू, ट्विंकल नामदेव, शीला, चंचल जैन ने कहा कि गुंडरदेही मुख्यालय में संचालित शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम स्कूल एनसीईआरटी) में पहली से लेकर आठवीं तक कक्षाएं संचालित है। स्कूल में बच्चों की कुल दर्ज संख्या 280 है। लेकिन बच्चों की बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है जिसके चलते स्कूल में पढ़ाई प्रभावित हो रहा है।

प्रसाधन की व्यवस्था नहीं

पालक संघ ने कहा कि शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला गुंडरदेही के बच्चे आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बच्चों को कक्षा में बैठने के साथ-साथ शौचालय एवं पेयजल की सुविधा नहीं मिल रही है। पेयजल की आवश्यकता होने पर बच्चे स्कूल से बाहर इधर-उधर भटकते रहते हैं। पालक संघ ने आक्रोशित होते हुए कहा कि स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारी को ज्ञापन दे चुके हैं एवं धरना प्रदर्शन भी किए हैं इसके बावजूद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है। आखिर स्कूली बच्चे कब तक मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते रहेंगे।

स्कूल का उन्नयन करने की मांग

पालक संघ ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में सत्र 2018-19 से अंग्रेजी माध्यम संचालित है। स्कूल में कक्षा 6 वी से लेकर 8 वीं तक कक्षाएं लग रही है। जो कि बढ़ते हुए सत्र 2020-21 में कक्षा 9 वी आरंभ हो जाना था लेकिन ऐसा नही हुआ। स्कूल में कक्षा 9 वी की अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई नहीं होने के कारण दर्जनों बच्चे अन्य स्कूलों में चले गए। जिससे गुंडरदेही पालक संघ काफी निराश है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में उच्च शिक्षा की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *