रायपुर,cg24 आजतक न्यूज

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि राज्य में एक दिसंबर से शुरू होने जा रही धान खरीदी के पहले दिन से ही किसान भाई अपने बारदाने में धान विक्रय के लिए ला सकेंगे। किसानों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह निर्णय लिया है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार सभी तरह की व्यवस्थाएं कर रही है। राज्य में इस साल 105 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी अनुमानित है, जिसके एवज में किसानों के खाते में लगभग 27 हजार करोड़ रूपए अंतरित किए जाएंगे। किसानों को पहले दिन से ही राशि का भुगतान किया जाएगा।

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री चौबे आज राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में दीपावली मिलन एवं कृषक सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 2.85 करोड़ रूपए की लागत वाले कोलियारी जलाशय एवं नहर लाईनिंग कार्य का भूमिपूजन किया और उत्कृष्ट कृषकों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कृषि मंत्री ने इस मौके पर राज्य स्तरीय कृषि मेला राजनांदगांव में कराने की भी घोषणा की। उन्होंने ग्राम कुमरदा में सीसी रोड निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की स्वीकृति दी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904