cg24आजतक न्यूज
- कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पंचायती राज को अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य किया है और त्रिस्तरीय पंचायत अधिनियम महात्मा गांधी के सपनों को राजीव गांधी ने साकार किया और उन्हीं की देन है जोकि पूरे भारत देश में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू हुई है जिसे आज आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं पंचायत मंत्री टी एस बाबा ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के जयंती के अवसर पर अनेकों निर्णय लेकर पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान किए हैं जोकि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा उक्त विचार व्यक्त करते हुए श्रीमती चंद्र प्रभा सुधाकर पूर्व जनपद अध्यक्ष वर्तमान जिला सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहां की कांग्रेस पार्टी सदैव ग्रामीण विकास का हित संवर्धन करते आ रही है आज मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री तथा मंत्रिमंडल के सहयोगियों के विचार-विमर्श पश्चात ग्राम पंचायत के पंच से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक सभी के लिए निर्णय लिए हैं पंच सरपंच जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य उपाध्यक्ष अध्यक्ष के बैठक मानदेय मैं अभूतपूर्व वृद्धि की गई है जनपद एवं जिला अध्यक्ष को वित्तीय अधिकार दिए गए हैं जिला जनपद के सदस्यों को विकास कार्यों के लिए फंड दिया गया है साथ ही ग्राम पंचायत को 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख तक के कार्य करने के अधिकार दिया गया जो सिर्फ कांग्रेस की सरकार कर सकती है और छत्तीसगढ़ कांग्रेश सरकार के द्वारा आज एस ओ आर में भी वृद्धि की घोषणा की गई जो ग्रामीण परिवेश में जुड़े हुए सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय है बाजार दर एवं एस ओ आर दर मैं बढ़ती महंगाई के कारण बहुत ही असमानता की स्थिति थी जिसके चलते कार्यरत एजेंसियों को काफी नुकसान उठाना पड़ता था जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री ने संज्ञान में लेते हुए एस ओ आर में वृद्धि की है प्रदेश सरकार के पंचायती राज के प्रति इस अभूतपूर्व निर्णय से सभी पंचायत प्रतिनिधि पंच सरपंच जनपद जिला मैं एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है बालोद जिला के संगठन के एवं पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पंचायत मंत्री एवं मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों का तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी को पहल करने के लिए और क्रियान्वित कराने के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किए हैं
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904