डौण्डी लोहारा :- भाजपा युवा नेता नमो लोढ़ा ने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री की संवदेनशीलता को दर्शाता है।, ‘‘आज प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के हित में और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए तीन कृषि क़ानूनों को वापिस लेने का बड़ा निर्णय लिया है।’’
‘‘यह निर्णय किसान कल्याण के लिए प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता को प्रकट करता है। मैं प्रधानमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करता हूं।’’
इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय ने साबित किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
‘‘गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के खास दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई घोषणा का भाजपा ह्रदय से स्वागत करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने पुनः साबित किया है कि वह किसान भाइयों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस फैसले से पूरे देश में भाईचारे का माहौल बनेगा।’’
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904