Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंडी सचिव को तलब कर मंत्री अनिला भेडिया ने कहा किसानों को परेशानी न हो इसका ख्याल रखे

डौंडीलोहारा:- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान मंडी सचिव डौंडीलोहारा को तलब करते हुए त्वरित कृषि उप मंडी को प्रारंभ करने निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों की पाई पाई धान, उड़द, सरसों, मूंग, कोदो, कुटकी, अरहर, तिवड़ा, मक्का जैसे अन्य ओंहारी फसल तथा किसानों की उपज को खरीदने की व्यवस्था प्रारंभ करें । किसी भी प्रकार की क्षेत्रवासियों व किसानों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। किसानों की साल भर की गाढ़ी कमाई को औने पौने दाम पर बेचने मजबूर न होना पड़े इसका समुचित प्रबंध कर उप मंडी का शुभारंभ कर मुझे सूचित करें। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि अनिल लोढा ने उपस्थित किसानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए मंत्री जी सदैव तत्पर हैं। किसान हितैषी हमारी पार्टी किसानों को परेशान होते नहीं देख सकती है। यदि कोई समस्या हो तो सीधे मंत्री जी से या मंत्री कार्यालय में अपनी समस्या बता सकते हैं। आपके समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *