
डौंडीलोहारा :- कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया के स्थानीय कार्यालय प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती मनाई । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि प्रतिभा किसी पहचान एवं धन की मोहताज नहीं होती है। डॉ राजेंद्र प्रसाद जी एक गांव से निकलकर राष्ट्रपति भवन तक का सफर तय करने वाले गरीबी और अभाव के दलदल से निकलकर राष्ट्र भवन को सुशोभित किया। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी विद्वान राष्ट्रपति के रूप में हमें मिला था । डॉक्टर साहब से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि चाह है तो राह है कि कहावत को चरितार्थ किया है। मन के हारे हार है और मन के जीते जीत। राष्ट्र सदैव डॉक्टर साहब के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति ने कहा कि अध्यापन कार्य से जीवन की शुरुआत करने वाले बैरिस्टर व गांधी जी के आदर्शों और सिद्धांतों से प्रेरित होकर राष्ट्र सेवा में जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की है । ऐसे कर्मवीर को हम नमन करते हैं। युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र निषाद ने कहा कि डॉक्टर साहब सच्चे देशभक्त थे जिन्होंने अपने सर्वस्व जीवन देश को समर्पित कर दिये जिसे आज पूरा देश आपको नतमस्तक करता है। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र निषाद, मीडिया प्रभारी गुलाब जैन , एकलव्य
कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डेमीन भुआर्य , युवा नेता साधु निषाद, सेक्टर प्रभारी पोषण जोशी, मोनू नेताम, देव प्रसाद राणा, राम लाल साहू, कमलेश देवांगन, राकेश साहू, धर्मेंद्र नायक, भीषम चंद्राकर सहित कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904