Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

फाइनेंस कंपनी के दबाव में आकर किसान ने की थी आत्महत्या ऐसी शिकायत पहुंची थाने


Cg 24 आज तक बोधन भट्ट बालोद


बालोद थाना अंतर्गत अमलीडीह में किसान द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में नया मोड सामने आया है परिजनों ने बालोद थाना पहुँचकर फायनेंसर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया जिला मुख्यालय अंतर्गत ग्राम अमलीडीह में एक हप्ते पहले एक किसान रामचरण ध्रुवे उम्र 46 साल ने गाँव से लगे जंगल में जाकर फाँसी लगाकर आत्महत्या किया था जिसकी जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कर लाश परिजनों को सौंप दिया गया था जिसके बाद अब परिजनों द्वारा किसान के आत्महत्या के इस मामले को फाइनेंस कम्पनी के दबाव का कारण बताया जा रहा है जिसकी शिकायत करने परिजन एक हप्ते बाद बालोद कोतवाली थाना पहुँच कर फाइनेंस कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
कर्ज के दबाव में आकर किसान ने की आत्महत्या
परिजनों की जानकारी अनुसार किसान रामचरण धुर्वे ने सन 2014में खेती किसानी के लिए उधारी में एक ट्रेक्टर खरीदी किया था जिसे एक फायनेंस कम्पनी एल एन टी द्वारा फायनेंस करवाया गया था जिसके चलते किसान द्वारा दो तीन किस्तों का भुगतान उनके द्वारा किया गया था जिसके बाद फायनेंस कम्पनी का अन्य किस्त समय अवधि में जमा नहीं होने पर ट्रेक्टर को फायनेंस कम्पनी किसान के पास से खींच कर ले गई थी जिसके बाद ट्रेक्टर का यह मामला दुर्ग कोर्ट में चल रहा था जहाँ किसान को कोर्ट के आदेश का इंतिजार था तभी ट्रेक्टर फायनेंस कम्पनी के तरफ से एक व्यक्ति पहुँचा और किसान पर दबाव बनाते हुए तत्काल ही 70हजार रूपये राशि व्यवस्था करने
के लिए कहा गया जिसके बाद किसान रामचरण ध्रुवे घर से बाहर पैसे की व्यवस्था के लिए निकला और जंगल में जाकर आत्महत्या कर लिया वहीं फायनेंस कम्पनी का एजेंट शाम तक उसके घर पर ही इंतिजार करता रहा लेकिन वह नहीं पहुँचा दूसरे दिन उस किसान की लाश जंगल में पेड़ पर फाँसी के फंदे पर लटकी मिली थी
संजय ध्रुवे मृतक के भतीजे ने बताया की मृतक रामचरण ध्रुवे द्वारा आत्महत्या करने से पहले उन्हें फोन आया था जिसमें ट्रेक्टर फायनेंस को लेकर फायनेंसर द्वारा दबाव बनाने की बात कहीं गईं थी
ग्रामीण बिरझुराम धुर्वे मृतक के पड़ोसी ने बताया की फायनेंस कम्पनी से कोई एजेंट आया था जो तत्काल ही 60 से 70हजार रूपये की माँग कर रहा था वहीं मृतक द्वारा तत्काल पैसे की व्यवस्था नहीं है कहकर दो तीन दिनों कि मोहलत मांगी गई पर फाइनेंस कंपनी अपनी जिद में अडा रहा और लगातार किसान को पैसे के लिए दबाव बना रहा था जिससे तंग आकर किसान ने आत्महत्या की थी आज भी बालोद जिले में कई ऐसे प्राइवेट कंपनी वा सूद खोर है जिसके चलते किसान आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने मजबूर हो गए हैं
थाना बालोद से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन फाइनेंस कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने था ना आए थे जहां उनका बयान दर्ज कर लिया गया है बयान के आधार पर कंपनी के एजेंट को बुलाकर पूछताछ की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *