
सरायपाली – सतनाम आध्यात्मिक शक्ति परिवार,समस्त सतनामी समाज जिला महासमुन्द के तत्वाधान में एकदिवसीय सामाजिक बैठक का आयोजन सतधारीगुरु, त्यागीगुरु, तपस्वीगुरु गुरु सोमेश बाबा जी गुरुद्वारा, गुरुगद्दी भंडारपुरी धाम जिला रायपुर (छ.ग.) के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में 7 दिसम्बर दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे पुखराज होटल बस स्टैंड सरायपाली में होने जा रहा है. बैठक की मुख्य उद्देश्य परमपूज्य गुरुघासीदास बाबा जी के जयंती पर्व, गुरु पर्व पर विशेष मार्गदर्शन जानकारी एवं सतनामी समाज की एकीकरण समाज में एकता,सुमता, भाईचारा, सद्भावना स्थापित करने हेतु विशेष परिचर्चा किया जायेगा.सतनाम धर्म के प्रवर्तक प्रातःस्मरणीय परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा, बालब्रम्हचारीगुरु, सतधारीगुरु, तपस्वीगुरु, अध्यात्मगुरु परमपूज्य गुरुअमरदास बाबा, एवं शूरवीर, महान प्रतापी, राजागुरु, धर्मगुरु गुरुबालकदास बाबा जी के सिद्धांत, उपदेश को समाज मे जन-जन तक प्रसार प्रचार करने संत समाज की सहमति, इस बैठक में समाज के राज महन्त, जिला महन्त, ब्लॉक महन्त एवं समस्त भंडारी, साटीदार, समाज प्रमुख, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान व्यवसायी, साधु, संत एवं समस्त सतनामी समाज सादर आमंत्रित हैं. साहेब सतनाम समस्त सतनामी समाज सतनाम आध्यात्मिक शक्ति परिवार जिला महासमुन्द (छ.ग.) की ओर से उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी शंकर लहरे जी द्वारा दिया गया.
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904