Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर के 66 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

दल्ली राजहरा:- भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर के 66 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के छाया चित्र पर मोमबत्ती अगरबत्ती जला कर पुष्पांजलि अर्पित की । श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे ने कहा कि शिक्षा, संगठन एवं संघर्ष का मूल मंत्र देने वाले डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर ने भारतीय संविधान में सभी को बराबरी का अधिकार दिया एवं समाज के शोषित, पीड़ित ,दलित, पिछड़े वर्ग के लोगों को ऊंचा उठाने एवं उनका अधिकार दिलाने जीवन भर संघर्ष किया ।अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश मेश्राम ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर के बताए हुए मार्ग पर चलकर एवं समाज के कमजोर वर्गों के बीच सेवा कार्य करके ही संविधान निर्माता को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। दल्ली राजहरा भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े एवं अनुसूचित जाति मोर्चा दल्ली राजहरा मंडल के अध्यक्ष बंटी चोपड़े ने कहा कि युगपुरुष बाबा साहब अंबेडकर एक विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। आपने दलित समाज, मजदूर वर्ग और महिलाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और अभियान चलाया, महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने वाले वास्तविक मसीहा थे इसलिए बाबा साहब को महिलाओ का मुक्तिदाता भी कहते हैं।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता डॉ अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर, सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब आप उनको मन से मानेंगे, उनके बताए रास्ते पर चलेंगे तथा उनके विचारों का प्रचार प्रसार करेंगें, तभी बाबा साहेब को श्रद्धापूर्ण श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के जिला मंत्री सोनू ठगेल,अमित बंजारे ,प्रवीण उइके, साहिल टेकाम, रामू भारती, संदीप गौतम ,विजय कामड़ी, सुरेश यादव रिंकू साहू,राजेश कुमार, सचिन सेन,रिखीराम, सुनील रामटेके, संतोष जोशी, मन्नाराम,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *