
हिंदू ध्वज के अपमान को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता 6 दिसंबर को कबीरधाम में “हिन्दू शौर्य जागरण संकल्प महासभा ” में सम्मिलित होकर अपने धर्म की रक्षा के लिए एकजुट नजर आए जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु ने भी अर्जुंदा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इस महासभा में शामिल हुवे।श्री यदु ने कहा की कवर्धा में हुवे भगवा ध्वज के अपमान को लेकर आज जो सनातनी धर्म के लोगो ने जो एकजुटता दिखाई है। यह तो सिर्फ झांकी है। अगर हिंदुओं के आत्म सम्मान को कोई भी विधर्मी छेड़ने का प्रयास करेगा तो हिंदू समाज कतई बर्दाश्त नही करेगा। जो पिछले दिनों कवर्धा में घटना घटी है। वो कही न कही प्रदेश सरकार की नाकामी और लचर कानून व्यवस्था का प्रतीक है।आज इस सरकार के निकम्मेपन की वजह से ही आज जिस प्रदेश में भाजपा सरकार के 15 वर्षो में कभी दंगे नही हुवे। आज वही शांति का टापू कहा जाने वाला प्रदेश सांप्रदायिक दंगों की आग में झुलस रहा है। यही नहीं जो लोग ऐसे कुकृत्य कर सांप्रदायिक दंगा भड़काए उन पर औपचारिकता मात्र कार्रवाई की गई। और इसके उलट जिसने अपने धर्म की रक्षा औरहिंदुत्व के प्रतीक भगवा ध्वज की रक्षा के लिए शांति का रास्ता अपनाते हुए उन विधर्मीयों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया उन्हें कई कई दिनों तक जेल में डालने का काम यहां के प्रशासन ने किया है। आज पूरे प्रदेश की जनता शासन और प्रशासन के असली चेहरे से रूबरू हो चुकी है। और कहीं ना कहीं इसका जवाब देने के लिए जनता समय के इंतजार में बैठी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904