Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने कुसुमकसा ,गुजरा ,चिखलाकसा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की

cg24 आजतक

कुसुमकसा — मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने कुसुमकसा ,गुजरा ,चिखलाकसा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की ,मिथलेश निरोटी ने धान बिक्री करने आये किसानों से धान बिक्री करने के सम्बंध में चर्चा की तो किसानों ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की धान खरीदी की व्यवस्था व धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल से खरीदे जाने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किये ,मिथलेश निरोटी ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की किसानों के लिए की जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी
मिथलेश निरोटी ने समिति प्रबन्धको से धान बिक्री के लिए किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना होने की बात कही ,धान खरीदी केंद्र में किसानों के पेयजल हेतु पानी की समुचित व्यवस्था की जानकारी ली
धान खरीदी केंद्र गुजरा के समिति प्रबंधक भूखनलाल ठाकुर ने मिथलेश निरोटी को बताया कि 7 दिसम्बर तक 5476.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है जिसमे मोटा धान1132.80 क्विंटल, पतला धान 3710 क्विंटल, सरोना धान634 क्विंटल है , 151 किसानों से खरीदे गए कुल धान 1,06,99,192 रुपयों की है जिसमे 36,26,186 रुपयों की ऋण वसूली की गई ,इस अवसर पर कुमानसिंह कुरेटी ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य , बोरकर सहित किसान उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *