Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने की भेंट

मोहन मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नरवा , गरवा, घुरवा बाड़ी योजना में जो मनरेगा की राशि का खर्च किया जा रहा है उसको रोक लगाकर उस राशि को कृषकों के कल्याण में लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए

cg24आजतक न्यूज


शीतकालीन सत्र के दौरान इन दिनों कांकेर सांसद माननीय मोहन मंडावी जी निरंतर केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर अपने संसदीय क्षेत्र के साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें अवगत करा रहे हैं। आज दिनांक 7. 12 .2021 को भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री माननीय आर के सिंह जी से भेंट कर उन्हेंअवगत कराया की छत्तीसगढ़ राज्य बिजली के मामले में सरप्लस राज्य है ,जहां बिजली बिल में बेतहाशा की जा रही वृद्धि को लेकर उपभोक्ता अत्यधिक परेशान हैं। सांसद कांकेर श्री मोहन मंडावी जी ने
प्रत्येक गांव व घर में बिजली की पूर्ति हो इस बात से ऊर्जा मंत्री जी के सामने अपनी बात रखी।

कृषि पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी स्थाई समिति की बैठक नई दिल्ली के संसद भवन के संसदीय सौन्ध के कछ क्रमांक ,2 में दिनांक 7:12 2021 को आयोजित हुई ।बैठक में स्थाई समिति के सदस्य कांकेर सांसद मोहन मंडावी जी, कृषि समिति के प्रेसिडेंट एवम सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के विषय के संबंध में कृषि कल्याण संचनालय के प्रतिनिधियों ,समिति के सदस्यो के साथ हुई बैठक में कांकेर *सांसद श्री मोहन मंडावी ने अपना सुझाव रखते हुए कहा कि.. *समस्त कृषि जैसे बुनाई से लेकर कटाई मिसाई आदि कार्यों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत किया जाय। जिससे किसानों का कृषि कार्य अधिक सुदृण होगा इससे किसान लाभान्वित होंगे जिससे के हम किसानों के आय दोगुनी करने के लक्ष को प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही श्री मोहन मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नरवा , गरवा, घुरवा बाड़ी योजना में जो मनरेगा की राशि का खर्च किया जा रहा है उसको रोक लगाकर उस राशि को कृषकों के कल्याण में लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए ।इस बैठक में स्थाई समिति के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ कृषि कल्याण विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *