
cg24 आजतक न्यूज :- सांसद श्री मोहन मंडावी इन दिनों दिल्ली में लगातार विभागीय मंत्रियों से मिलकर क्षेत्र के विकास यहां की संस्कृति वह हिंदू धर्म के विषयों को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। इसी तारतम्य में गुरुवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह जी से भेंट कर अवगत कराया कि आदिवासियो की मूल संस्कृति सभ्यता और उनका अस्तित्व सरल सहज और स्वाभाविक है। जिन्हें भय प्रलोभन व झूठ फरेब से धर्मांतरण करवाया जा रहा है जो कि भोले भाले आदिवासी समाज के लिए समाज की सभ्यता संस्कृति और अस्मिता को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास है।इसमें रोक लगाने की मांग की गई।
इसी प्रकार से जन जाति क्षेत्र में कतिपय समाज सेवी संस्थाएं जिन्हे जन जाति समाज की सभ्यता और संस्कृति की पहचान व परख न होते हुए भी शासकीय अनुदान राशि प्राप्त कर संदेहास्पद कार्य किया जा रहा है। ऐसे एन जी ओ के कार्यप्रणाली पर रोक लगाने की मांग की गई। मंत्री जी से जनजाति कल्याण के मुद्दों को लेकर चर्चा कर सांसद श्री मोहन मंडावी जी ने मांग की। प्रदेश में चल रहे विभिन्न विसंगतियों को लेकर केंद्रीय मंत्री और का के लोकसभा सांसद मोहन मंडावी के बीच करीब आधे घंटे वार्तालाप हुआ एवं विभिन्न विषयों को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गंभीरता से लिए है।
सांसद प्रतिनिधि विश्वास गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ यहां की धार्मिक आस्था व यहां के बेजोड़ संस्कृति को संरक्षित करने को लेकर सांसद मोहन मंडावी लगातार प्रयासरत है। साथ ही सांसद मोहन मंडावी के जुझारूपन के चलते आने वाले समय में केंद्रीय विद्यालय,मेडिकल कालेज सहित विभिन्न सार्थक प्रयासों की तरह ही अन्य निर्णायक सौगात क्षेत्र को मिलेंगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904