रायपुर 10 दिसम्बर 2021
राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, नई दिल्ली के निरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क येाजना के निर्माणाधीन कार्यों के तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण हेतु राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक चालू दिसम्बर माह में राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे।
छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण से मिली जानकारी के अनुसार निर्धारित दौरा कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री टी.एस.कंडस्वामी मोबाईल नम्बर 9443228775 बेमेतरा एवं मुंगेली जिले का दौरा करेंगे। श्री रमेश कुमार खरे मोबाईल नम्बर 9425095719 बीजापुर एवं सुकमा, श्री राजीव कुमार वासुदेवा मोबाईल नम्बर 9631081077 बस्तर एवं कोण्डागांव, श्री बलवीर सिंह बरवाल मोबाईल नम्बर 9418024928 कोरिया एवं सूरजपुर, श्री अब्दुल माजीद खान मोबाईल नम्बर 9419000339 कांकेर एवं बालोद तथा श्री ज्योति भूषण श्रीवास्तव मोबाईल नम्बर 9450362291 कोरबा एवं सरगुजा जिले का दौरा करंेगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904