
दल्लीराजहरा :- आदिवासी अस्मिता के गौरव स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के प्रथम आदिवासी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर मोमबत्ती अगरबत्ती जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा कर 2 मिनट की मौत श्रद्धांजलि अर्पित की गई भाजपा नेता अनिल खोबरागड़े ने कहा कि सोनाखान के वीर नारायण सिंह ने अकाल पीड़ित किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी अंग्रेजों ने उन्हें रायपुर के जय स्तंभ चौक पर फांसी देकर तोप से उड़ा दिया था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश मेश्राम अनुसूचित जाति मोर्चा के दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष बंटी चोपड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि राजेश दशोड़े, जिला मंत्री राकेश कोसरे, जिला कार्यसमिति के सदस्य सागर गनीर, युवा मोर्चा के जिला मंत्री सोनू ठगेल, युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव,आदि उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904