Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अड़ियल रवैये व भ्रष्टाचार के चलते गरीबों को आवास योजना का लाभ मिलना बंद हो गया है:-मोहन मंडावी

नरहरपुर । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नरहरपुर चुनाव प्रभारी विक्रम उसेण्डी, लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी, भााजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, चुनाव सह प्रभारी महावीर सिह राठौर ने आज नरहरपुर नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के साथ डोर-टू-डोर घुम-घुम कर प्रचार किया और जनता से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं से वोट देने की अपील की। प्रचार के दौरान विक्रम उसेण्डी ने मतदाताआंे से कहा कि प्रदेश में अराजक सरकार चल रही है। कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जो घोषणा पत्र जारी किया है वो भी विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र की तरह ही हवा हवाई वादे वाला है। कांग्रेस ने सत्ता में आने बड़े-बड़े वादे तो कर दिये परंतु अब उन वादों को पुरा करने में सरकार के पसीने छुट रहे है । उन्होने मतदाताओं से कहा कि प्रदेश में लबारी मारने वाली सरकार चल रही है,। सांसद मोहन मण्डावी ने कहा कि भाजपा सरकार के समय चलने वाली व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर राज्य की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही पलीता लगा दिया है। पिछले ढाई वर्षो में केन्द्र सरकार की अनेक योजनाओं को भूपेश बघेल सरकार बंद कर चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अड़ियल रवैये व भ्रष्टाचार के चलते गरीबों को आवास योजना का लाभ मिलना बंद हो गया है। कोरोना काल में केन्द्र की सरकार ने मार्च से लेकर अब तक प्रति व्यक्ति गरीब परिवारों को जो मुफ्त 5 किलो अनाज दिया उस पर भी कांग्रेसी सरकार ने डंडी मार दिया। सांसद मण्डावी ने केन्द्र सरकार की कई योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जिसे राज्य की कांग्रेस सरकार अपनी बता कर लोगों को भ्रमित करती है। भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि किसानों की ऋण माफी के वादे से सत्ता में आई कांग्रेस अब किसानों के साथ ही छल कर रही है । भाजपा सरकार के समय धान खरीदी नवंबर माह में चालु हो जाती थी जिसे बढ़ाकर भूपेश सरकार ने दिसंबर माह कर दिया जिसके कारण नवंबर में हुई असमय बारिश से कई किसान फसल पकने और काटने के बाद भी तबाह हो गये। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पहले तो गिरदावरी के नाम पर किसानों का रकबा कम किया और उसके बाद धान खरीदी के टोकन के नाम पर रात भर खरीदी केन्द्रों के बाहर इंतजार कराया। पिछले दो साल से बारदाने के नाम पर कांग्रेस सरकार द्वारा किसानो को लुटा जा रहा है। किसानों का कर्जा माफी के नाम पर सरकार बनाने वाली कांग्रेस पार्टी किसानों की सहमति बिना बेचे गये धान की राशि को उनके द्वारा लिये गये ऋण जो कि ब्याज रहित है, में समाहित कर रही है जिसको चुकाने की अवधि मार्च व जून 2022 है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के समय नरहरपुर को नगर पंचायत बनाया गया और नगर पंचायत में भाजपा समर्थित सरकार होने से नरहरपुर का चहुमुखी विकास हुआ। आज नरहरपुर का जो विकास दिखता है वो भाजपा सरकार की ही देन है । सभी ने एक स्वर में नरहरपुर नगर पंचायत में पुनः भाजपा की सरकार बनाने की अपील मतदाताओं से की। इस अवसर पर सुमित्रा मारकोले, ब्रम्हानंद नेताम,भरत मटियारा,
दिलीप जायसवाल, राजीव लोचन सिंह, तारा ठाकुर, हीरा मरकाम, राजा देवनानी, डॉ देवेन्द्र कुमार साहू,भूपेन्द्र नाग,संजय सिन्हा,डॉ ईश्वर सिन्हा,दिनेश नागदौने,विजय कुमार मंडावी,रामचरण कोर्राम,मुकेश संचेती,भोपेश नेताम,धनेश कौशिक,भागवत नेताम,संजय जुर्री,मोतीराम नाग,आत्मा राम साहू,मीरा सलाम,अनिरुद्ध साहू,चिंतामणि रामटेके,अनिता कोर्राम,टाकेश धनकर,रेवती सिन्हा,उषा सिन्हा, आशा रावटे, मनोरमा साहू,अनिल साहू,निरंजन गंजीर,हेमंत साहू,पूर्णिमा भोपेश नेताम,भागवत शोरी,मुकेश मंडावी,कुंती नेताम,राजेश नाग,रंजीता उइके,रूखमणी सिन्हा,होंमेश्वर सिन्हा,लक्ष्मीनारायण साहू,वैजंती साहू,श्याम सुंदर तारम,चंद्रिका भागवत नेताम,विकास जैन,आश्करण ध्रुव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *