Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सात लाख की लागत से तुमगांव में बनेगा दानवीर भामाशाह भवन

cg24आजतक न्यूज


महासमुन्द :- संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल से नगर पंचायत तुमगांव में 7 लाख रुपए की लागत से दानवीर भामाशाह भवन का निर्माण होगा। नगर साहू समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात कर भवन निर्माण के लिए स्वीकृति दिलाने पर आभार जताया है। नगर साहू समाज के पदाधिकारी चैनू राम साहू, कपिल साहू, त्रिलोचन साहू, भुवनेश्वर साहू, उदेराम साहू, हीरालाल साहू, गजेंद्र साहू, संतराम साहू, सिद्धान्त साहू, देवेन्द्र साहू, माणिक साहू आदि आज रविवार को संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने दानवीर भामाशाह भवन निर्माण के लिए सात लाख रुपए की राशि स्वीकृत होने पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

धर्मशाला निर्माण के लिए तीन लाख देने की घोषणा :-संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने नायक बंजारा समाज के गुरूनानक देव मंदिर धर्मशाला निर्माण के लिए तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। आज रविवार को छग नायक बंजारा सिरपुर परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात कर गुरूनानक देव मंदिर धर्मशाला निर्माण के लिए सहयोग करने की मांग की। जिस पर ससंदीय सचिव श्री चंद्राकर ने तीन लाख रूपए देने की घोषणा की। जिस पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *