Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्राम कामता में श्रीमद भागवत कथा महा पुराण का आयोजन

cg24आज़तक न्यूज

डौंडीलोहारा :- ग्राम कामता में श्रीमद भागवत कथा महा पुराण का आयोजन किया गया है। जिसके प्रथम दिवस संध्या बेला में महिलाओं व बालिकाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर कलश यात्रा निकाल कर व्यास मंच के सम्मुख पहुंचे। जहां उत्तम सिन्हा व निर्मला सिन्हा सहित सिन्हा परिवार ने कलश यात्रा व श्रीमद् भागवत भगवान का पूजा अर्चना कर जल से भरे गुंडी में सिक्का डालकर प्रवेश कराया। कथा मंडप के सम्मुख उत्तम ने परिवार सहित कथा व्यास पंडित कृपा शंकर मिश्रा उपाध्यायपुर उत्तर प्रदेश को विराजमान कराया। वहीं दूसरी ओर पंडित राम मिलन मिश्रा उपाध्यायपुर उत्तर प्रदेश ने विधि विधान से वेदिका का निर्माण कर यजमान से पूजा अर्चना कराकर देवी देवताओं का आह्वान किया। भागवत महापुराण व देवी देवताओं के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर सिन्हा परिवार ने सुख समृद्धि की कामना की। कथा व्यास में विराजमान होकर पंडित कृपा शंकर मिश्रा ने गोकर्ण कथा के पूर्व भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भागवत सुनने व कराने के लाभ को बताया। तत्पश्चात गोकर्ण कथा की शुरुआत किया जो रात तक चलता रहा । व्यास मंच से पंडित कृपा शंकर मिश्रा ने बताया कि आज गोकर्ण कथा से श्रीमद भागवत कथा का श्रीगणेश हुआ है। 14 दिसंबर को महाराज परीक्षित का जन्म होगा। 15 दिसंबर को ध्रुव चरित्र, जड़ भरत कथा , 16 दिसंबर को प्रहलाद चरित्र , 17 दिसंबर को भगवान वामन एवं भगवान कृष्ण जन्म की कथा होगी। 18 दिसंबर को भगवान कृष्ण की बाल लीला , महारास व मैया रुक्मणी का विवाह सम्पन्न होगा। 19 दिसंबर को सुदामा चरित्र , 20 दिसंबर को परीक्षित मोक्ष व चढ़ोत्तरी होगा। 21 दिसंबर को गीता हवन, तुलसी वर्षा एवं पूर्णाहुति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *