
देवरीबंगला- रानाखुज्जी के मॉं बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ सीधा प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल खेरथा द्वारा किया गया। कार्यकर्ता व ग्रामीण उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण में हिस्सा लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर के भव्य नवनिर्माण देख उत्साहित हुए। कार्यक्रम में पुजारी भीषम साहू का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री किशोरी साहू, प्रदेश आईसेल सदस्य हरीश कटझरे, मंडल उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी, महामंत्री सुरेश केशरवानी, हेमलाल साहू, हेमलाल देशलहरा, विवेक वैष्णव, इंदू भुआर्य, दिलेश्वर भुआर्य, शुभम देशमुख, सुरजभान साहू, देवेन्द्र कुमार सार्वा, पदुम लाल ठाकुर, नरसिंग यादव, नीलकंठ सहारे, मनीराम साहू, लालेन्द्र सोनी, निखिल रात्रे, रोहित चिनाब, इंक कुमार साहू, अमृत लाल, सहिबू राम, ढालसिंह सहारे, कीर्तन चुरेन्द्र, मनोज भुआर्य, अनिल खरे, चमन साहू संतोषी भुआर्य सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904