
cg24 आज़तक न्यूज
दिनांक 12 दिसंबर 2021 दिन रविवार को सनौद गुरुर जिला बालोद में छत्तीसगढ़ मानस संगठन की प्रांतीय बैठक रखी गई। इस बैठक में शासन द्वारा आयोजित होने वाली मानसगान प्रतियोगिता,चिन्हारी पोर्टल पर मण्डलियो का पंजीयन,दुर्ग व कबीरधाम जिला में कुछ पदों पर मनोनयन, नवीन पंजीयन व पंजीयन के नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढाने पर चर्चा, माननीय गृह मंत्री जी से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल का नाम चयन, डोंगेश्वर धाम देवपुर धमतरी में माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय गृहमंत्री जी, माननीय महिला एवं बालविकास मंत्री जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी आदि गणमान्य जनप्रतिनिधियों से मिलने वाले प्रतिनिधिमण्डल का नाम निर्धारण ,अब तक के समस्त आय- व्यय का विवरण एवं अनुमोदन ,वार्षिक सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी बालोद को पुनः सौपना तथा इसकी समग्र रूपरेखा निर्धारण की जिम्मेदारी श्री दुखहरण साहू जी को सौंपना, नया पंजीयन प्रमाण -पत्र का प्रकाशन कराना,आयोजन समितियों को अपने आयोजन में नई मंडलियों को मंचन के पूर्व छत्तीसगढ़ मानस संगठन में पंजीयन कराना,श्रीराम- सेतु पत्रिका के प्रकाशन की समय सीमा तय करना,अगामी बैठक की योजना बनाना आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।प्रांतीय अध्यक्ष श्री चंपेश्वर सिंह राजपूत जी ने बताया कि हमारे अनुदेश पुस्तिका में संरक्षक सदस्य 3000 रु या उससे अधिक देकर तथा2000 रु या उससे अधिक देकर कोई भी व्यक्ति आजीवन सदस्य बन सकता है । आजीवन सदस्य भी सिर्फ 1000 रु देकर संरक्षक सदस्य बन सकते हैं। संस्था की प्रबन्धकारिणी किसी व्यक्ति को सम्माननीय सदस्य बना सकती है ,इससे उन्हें बैठक में भाग लेने का अधिकार तो होगा पर वो अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकता। जो नये सदस्य बनते हैं उन सदस्य लोगों को प्रबन्धकारिणी से सदस्यता के लिये आवेदन करना चाहिए, जिसे प्रबन्धकारिणी स्वीकार भी कर सकती है और अस्वीकार भी।साधारण सदस्य को हर माह 10 रु के दर से कुल 120 रु वार्षिक शूल्क जमा करने का प्रावधान है।सदस्यों को समिति के नियमो के पालन के लिये सन्कल्प लेना होता है। प्रबन्धकारिणी किसी भी व्यक्ति के व्यवहार से असंतुष्ट हो तो उन्हें बाहर भी कर सकती है।
इस बैठक में साधारण सभा,प्रबन्धकारिणी की सभा के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
इस बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष के अलावा मुख्य रूप से प्रांतीय महासचिव श्रीमती राधा मोहन साहू ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू जी,वरिष्ठ सलाहकार श्री मनमोहन सिंह साहू , श्री लल्लू राम वर्मा जी ,राज्य मीडिया प्रभारी श्री दुखहरण साहू जी , श्री जयप्रकाश साहू जी , राज्य स्तर के प्रवक्ता श्री नीलमणी साहू जी, बालोद जिला के अध्यक्ष श्री सालिक राम सेन ,कोषाअध्यक्ष श्री भोजराम सोनबोईर, उपाध्यक्ष श्री प्रद्युम्न कुमार हिरवानी ,धमतरी जिला के अध्यक्ष श्री गणराज सिन्हा,उपाध्यक्ष श्रीमती केकती साहू ,कोषाअध्यक्ष श्रीमती प्रमिला साहू , गुरुर तहसील के पदाधिकारीगण श्री हरीश कुमार अष्टबन्धु ,श्रीमती मुकेश्वरी साहू ,श्री हेमुराम निषाद ,श्री छोटेलाल साहू आदि मौजूद थे। इसके अलावा बालोद,दुर्ग, धमतरी,कांकेर,राजनांदगांव के मानस प्रेमी बहुत अधिक संख्या में मौजूद रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904