google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

धान खरीदी केंद्रों में चल रहा धान खरीदी,व्यवस्था देखने पहुंचे किसान नेता

cg24 आजतक न्यूज

डौंडी लोहारा — स्थानीय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित डौंडी लोहारा कार्यालय अंतर्गत चल रही धान खरीदी का किसान नेतागण
मोती संचेती , जयेश ठाकुर ,रेमन अटल , महावीर साहू , कृपा राम साहू ,बेलु राम ,कुशल कुमार , हेमलाल ,जगदीश राम ,लेख राम ने दौरा कर उपस्थित कृषकगण आत्मा राम खरे ,रोहित राम चन्दनमलागर, कुवारु राम शोरी ,तुलसी राम ,गुलाब चंद भरत लाल ,कांती बाई, बिमला देवांगन , सावित्री बाई ,द्वारिका राम ,श्याम लाल ,ढेलु राम मोहन साहू ,कृष्णा साहू
दिनेश सिंह सहित अन्य किसानों की उपस्थिति में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में पदस्थ समिति के कर्मचारीगण सुश्री बिंदा सोनकर तथा रेखराम यादव से से चर्चा कर किसानों को पर्याप्त मात्रा में बोरा उपलब्ध कराने तथा किसानों को जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की है।
समिति के कर्मचारियों ने किसान नेताओ को बताया कि 01 दिसंबर से 09 दिसंबर तक बेचे गए धान का पूर्ण भुगतान किसानों को कर दिया गया है। 10 दिसंबर से 14 दिसंबर तक बेचे गए धान की राशि बैंक द्वारा डाउनलोड कर लिया गया है जल्द बैंक द्वारा किसानों के खाते में राशि डाल दी जाएगी। 15 दिसंबर की खरीदी का डाउनलोड होना बाकी है । इसी तरह कर्मचारियों ने किसान नेताओ को बताया कि 01 दिसंबर से 10 दिसंबर तक बेचने वाले किसानों का बोरे का भुगतान भी कर दिया गया है। बोरे का भुगतान प्रत्येक सप्ताह के अनुसार किया जा रहा है।
किसान नेताओ ने कहा कि समिति के अंतर्गत आने वाले ग्रामो से किसानों द्वारा अपने धान को बेचने समिति में लाया जा रहा है । किसानों को अपने धान को बेचने के लिए 25 प्रतिशत ( एक चौथाई ) बोरा स्वयं अपने खर्च पर लाना पड़ रहा है जिससे किसानों को प्रति बोरा लगभग 10 से 15 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्योंकि मार्केट में किसानों को 35 से 40 रुपये में बोरा खरीदना पड़ रहा है और प्रदेश सरकार किसानों को 25 रुपये भुगतान कर रही है ऐसे में प्रत्येक किसान को प्रति बोरा 10 से 15 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसान नेताओ ने
प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल से मांग किया है कि किसानों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए तत्काल पूरी मात्रा में धान बोरा बेचने के लिए उपलब्ध कराया जाए। किसान नेताओ ने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा पिछले वर्ष भी धान खरीदी के लिए सरकार द्वारा धान बोरा उपलब्ध नही कराने से वैसे ही प्रत्येक किसान को बहुत आर्थिक नुकसान हुआ था जिसकी भरपाई शासन द्वारा किसानों को अभी तक नही की गयी है।इसी तरह पिछले वर्ष किसानों को धान बेचने के बाद बोनस की राशि भी प्रदेश सरकार अभी तक पूरा नही दे पाई है।धान खरीदी को एक वर्ष बीत जाने के बाद भी बोनस का चौथा किश्त किसानों नही दिया जाना किसानों के साथ अन्याय पूर्ण व्यवहार है।
किसान नेताओ ने कहा की वैसे ही बेमौशम बरसात के कारण किसान बहुत ज्यादा नुकसान उठा चुका है ऐसे समय मे प्रदेश की सरकार को किसानों को राहत देना चाहिए मगर यह किसान विरोधी सरकार किसानों को 25 प्रतिशत बोरा लाने मजबूर कर रही है जिससे किसान वर्ग लगातार परेशान हो रहा है क्षेत्र के किसान नेताओ ने सरकार से मांग किया है कि किसानों को तत्काल पूरा पूरा बोरा उपलब्ध कराया जाए तथा किसानों पर 25 प्रतिशत बोरा उपलब्ध कराने की शर्त को खत्म किया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *