Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आज रक्षित केंद्र परिसर महासमुंद में परेड का आयोजन

cg24 aajtak news


महासमुंद पुलिस कप्तान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल हुए ‘‘स्पंदन अभियान‘‘ के तहत जवानों से रूबरू, रक्षित केंद्र पुलिस लाइन परसदा में पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा रक्षित निरीक्षक नीतीश आर नायर महासमुंद की अगुवाई में अनुशासन की जड़ कहे जाने वाले जनरल परेड में उपस्थित आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद में पदोन्नति के लिये प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानो एवं परेड में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों के परेड निरीक्षण कर मार्च पास्ट कराया गया। इस दौरान जिला अंतर्गत थाना बसना चौकी भंवरपुर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक-595/21 धारा 384,506 भा.द.वि ’शिक्षक परिवार को कारतूस और धमकी भरे पत्र भजेने वाले मामले में सराहनीय कार्य के लिए क्रमशः आरक्षक क्रमांक 217 डिग्री लाल नंद को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड समाप्ति पश्चात अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर एवं एसडीओपी महासमुन्द कल्पना वर्मा एवं डीएसपी यातायात राजेश देवांगनए एसडीओपी पिथौरा विनोद मिंज, एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले एवं डीएसपी अजाक अजय शंकर त्रिपाठी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

महासमुंद ब्यूरो रिपोर्ट जीत तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *