google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री अनिला भेड़िया ने नगर में धनराज बसन्ता देवी लोढा के स्मृति मे आयोजित आँख जांच शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया

डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने नगर में धनराज बसन्ता देवी लोढा के स्मृति में उनके परिवार द्वारा आँख जांच शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया था। जिसका फीता काटकर व मरीजों का परीक्षण कराकर शुभारंभ किया। लोढा परिवार द्वारा कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया का साल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व आंख जांच उपरांत निःशुल्क चश्मा का वितरण करना बेहद ही सराहनीय कार्य है। सभी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठायें। आयोजक परिवार को शुभकामनाएं देते हुए सभी का मंगलमय जीवन व दीर्धायु रहने के लिये ईश्वर से कामना की। इसी के साथ कैबिनेट मंत्री का काफिला नगर के पुराना ब्लॉक ऑफिस के पास बने काम्प्लेक्स में गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति बालोद की नई शाखा पहुंच कर कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने दूध गंगा का शुभारंभ किया। उपस्थित जन समुदाय को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों के द्वारा शुद्ध दूध के लिए परेशानी उठाना पड़ता था। लेकिन अब नगर में दूध गंगा खुल चुका है जिससे दूध के साथ साथ शुद्ध दूध से बनी मिठाइयां भी मिलेंगी साथ ही गो पालको के द्वारा अपनी गाय के दूध को बेचने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा । सीधे दूध गंगा में आकर निर्धारित दर पर अपना दूध बेच सकेंगे। दुग्ध उत्पादक पशुपालको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रस्करण सहकारी समिति की नई शाखा नगर पंचायत डौंडीलोहारा में शुरू होने से आसपास के दुग्ध उत्पादक पशुपालको को लाभ मिलेगा। श्रीमती भेंडिया ने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों सहित समाज के सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा पूर्व विधायक डोमेंद्र भेंडिया, जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष विद्या शर्मा, एकलव्य कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली, जनपद सदस्य माधो गिरी गोस्वामी, जनपद सदस्य राजाराम तारम ,युवा नेता साधु निषाद, राजेन्द्र निषाद, कान्हा टांक सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *