Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भागवत कथा के छठे दिन पर महाराज जी ने भगवान श्री कृष्ण की सुदामा चरित्र का वर्णन किया

डौंडी लोहारा — — स्थानीय राजापारा में दुर्गा चौक पर विगत 11 दिसंबर से श्रीमद् भागवत कथा का सु मधुर आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कथावाचक लव कुमार महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए सभी को बताया कि जो भी भागवत कथा का श्रवण करता है वहां जीवन के भवसागर से तर जाता है, भागवत कथा के छठे दिन पर महाराज जी ने भगवान श्री कृष्ण की सुदामा चरित्र का वर्णन किया, सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन मे सभी की आंखें नम हो गई, और आयोजन में सुंदर सुदामा कृष्ण की झांकी का भी दर्शन भक्त गणों को देखने मिला, सु मधुर भजनों का आनंद लेते हुए सभी श्रोता गण राधे नाम में लीन हो गए,
भागवत कथा के मंच पर संत श्री राम बालक दास महात्यागी का कल आगमन हुआ हिंदू सनातन धर्म के वाहक हिन्दू शेर श्री राम बालक दास जी ने सभी को बताया कि हमें अपने जीवन में अपने बच्चों को हिंदी का महत्व बताते हुए हिंदी में ही बात करना चाहिए और पाश्चात्य सभ्यता को त्याग कर राम के नाम महत्व को बच्चों को विदित कराना चाहिए, आवश्यक है कि हमें गौ संरक्षण करना ही होगा जिसके लिए स्वयं श्री कृष्ण ने जन्म लिया और गोपाल कहलाए इसलिए सभी भक्तों को गौ की सेवा करने के लिए प्रेरित किया , उन्होंने हमारे आहार विचार पर ज्ञान प्रदान करते हुए सभी को अवगत कराया कि हमें मांसाहार को पूर्णता त्याग देना चाहिए वैसे यह प्रवृत्ति धीरे-धीरे ही जाएगी पर आप प्रयास जरुर करिए कि आहार अच्छा होगा तो मन भी अच्छा होगा डब्बा पैक एवं पैकेट बंद चीजें बिल्कुल ना खाएं इसमें बहुत ही अशुद्धियां एवं कई जीव जंतुओं का मांस होता है, इस प्रकार से उन्होंने सभी को अपने धर्म की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया जिस तरह से महिलाएं अपने सुहाग चिन्हों को लेकर चलती है हर पुरुष को चाहिए कि सर मैं शिखा रखे माथे पर तिलक रखे हमारा धर्म ही हमारी सभ्यता है, नगर की महिलाओं द्वारा आयोजित इस भागवत महापुराण कथा आयोजन का उन्होंने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि उन्हें बहुत अधिक प्रसन्नता हो रही है कि महिलाएं जहां राजनीति में,शिक्षा में और अन्य क्षेत्रों में आगे आ रहे हैं वैसे ही धर्म की रक्षा में भी आगे आ रही है, हर परिवार में महिला ही ऐसी पहली कड़ी होती है जो धर्म पताका लेकर आगे बढ़ती हैं लोहारा में महिलाओं द्वारा इस तरह के आयोजन की उन्होंने भूरी भूरी प्रशंसा की
आयोजन में विशेष सहयोग माया जयेश ठाकुर, सुभद्रा देवांगन, रहीमत कोसमा,दसोदा भुआर्य , अंबिका निषाद ,अनीता साहू, लता वैष्णव, स्वाती राजपूत, झरियान बाई, चुनेशवरी देवी, आगेशवरी देवी, श्याम बाई, केसर बाई, मैना बाई,गेंदा बाई, अस्वनतिन बाई, जयेंत्री देवी के साथ समस्त नगर वासी का हैँ, परिक्षित रूप मे कथा श्रवण का लाभ, रेखा बाई यादव शत्रुघ्न यादव रहा हैँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *