
cg24 आजतक न्यूज
जिले में लगातार गाय तस्करी के मामले सामने आने से गौसेवक,व हिंदू समाज काफी नाराज
डौण्डी लोहारा :- कल देर रात खेरथा बाजार के चंद्राकर के बाड़ी में से गाय तस्करों को ट्रक व गाय के साथ तस्करी करते हुए पकड़ा गया कल रात देवरी क्षेत्र के गौसेवकों को जानकारी मिली कि पूर्व की तरह देर रात एक ट्रक चंद्राकर बाड़ी में गायों की तस्करी करने आया हुआ है। इस सूचना पर देवरी डोंगरगांव मार्ग से लगे इस जगह पर तस्करों की घेराबंदी की गई व मौके से कुल 48 गायों को तस्करों से छुड़ाया गया आंध्रप्रदेश राज्य व नम्बर की यह ट्रक में एक तस्कर पकड़ा गया है। वही चालक व साथी मौके से भाग निकले देवरी क्षेत्र के गौभक्तो की सूचना पर तस्करी को रोकने व धरपकड़ की जानकारी मिलने पर इस मुहिम में श्रदेय पाटेश्वर धाम के संत रामबालक दास जी,विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर,देवरी क्षेत्र के भाजपा नेता शिव धर्मगुड़े,हरीश कटझरे,सरपंच विक्रम सिन्हा, मयंक बाफना ,व राजनांदगांव जिले के अन्य गौभक्त स्वयंमसेवक मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की उपस्थिति में एक तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई देर रात हुए इस घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर एसडीओपी पुलिस व डौण्डी लोहारा टी आई अरुण नेताम व पुलिस जवान सहित देवरी व संजारी के पुलिस जवान भी मौके पर पहुंचे व बाड़ी मालिक चंद्राकर को भी हिरासत में लेकर करीब रात 2 बजे तक कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया गया वही ट्रक को जप्त किया गया व जानकारी अनुसार तस्करी से छुड़ाए गए गायों को सुरक्षित जगह में भिजवाने की व्यवस्था पुलिस व स्थानीय आमजनता के द्वारा किया जा रहा है। पहले भी होते रहा है इस जगह से गायों की दूसरे राज्यो में तस्करी:- ग्राम के सरपंच विक्रम सिन्हा व स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां से पहले भी गाय तस्करी का गंदा कार्य किया जाते रहा है। लेकिन पकड़ से तस्कर बाहर थे आज रात इनको रंगे हाथ पकड़ा गया है। पुलिस की मौजूदगी में
बालोद जिले के अंदर हाल ही में खुर्सीपार गाँव से 70 गायों को छुड़ाया गया व गौशाला में रखवाया गया वही आज खेरथा बाजार से 48 गायों को छुड़ाकर गाय तस्कर को पकड़ा गया व ट्रक जप्त किया गया है। इससे यह साफ है कि बालोद जिला में बेरोकटोक गायों की तस्करी हो रहा है। जिसमे कुछ मामले ही पकड़ में आ रहे है। जो सही नही है। विहिप इस मामले को लेकर जल्द ही पुलिस के आलाधिकारियो से मिलकर ऐसे तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करेगा :- बलराम गुप्ता जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बालोद

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904