google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ली कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक

cg24 आज़तक न्यूज


बालोद, 20 दिसम्बर 2021
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में आयोजित बैठक में जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य और धान का उठाव सुचारू रूप से जारी है। कोचियों और बिचैलियों द्वारा अवैध धान परिवहन या विक्रय करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करें। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.पोर्ते, एडीएम श्री विनायक शर्मा, एस.डी.एम. बालोद श्री जी.डी. वाहिले, एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *