Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य का सतत् मॉनिटरिंग करें – कलेक्टर


बालोद, 20 दिसम्बर 2021


कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की प्राथमिकता का कार्य है। जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य का सतत् मॉनिटरिंग करें। किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो उसका तत्काल निराकरण कराएं। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में अब तक की गई धान खरीदी व धान उठाव की प्रगति, उपार्जन केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अपने पंजीकृत रकबे का धान विक्रय कर लिया हो, उसका रकबा समर्पण की कार्यवाही भी करें। उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान विक्रय के दौरान किसानों का पंजीयन व रकबा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का स्थानीय स्तर पर तत्काल निराकरण करें। कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी हेतु समानुपातिक अनुपात में टोकन जारी किया जाए। किसानों को उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अवैध धान खपाने वाले कोचियों व बिचैलियो पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एफआरए कलस्टर के हितग्राहियों को धान के बदलें अन्य फसल लेने के लिए भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुसार कोविड-19 टेस्टिंग करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय, कलेक्टर जनचैपाल आदि में प्राप्त प्रकरणों के निराकण की समीक्षा विभागवार की और शेष प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम श्री विनायक शर्मा, एस.डी.एम. बालोद श्री जी.डी.वाहिले, एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.एस.ठाकुर, श्री अमित श्रीवास्तव, श्री अभिषेक दीवान, श्री सुब्रत प्रधान सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *