Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्थानीय जिला अधिवक्ता संध द्वारा आगामी वर्षों के लिए जिला कार्यकारणी के चुनाव प्रक्रिया जारी

cg24 आज़तक न्यूज

बालोद — स्थानीय जिला अधिवक्ता संध द्वारा आगामी वर्षों के लिए जिला कार्यकारणी के चुनाव प्रक्रिया जारी हो गयी है। अध्यक्ष पद के लिए टी. एल.सोनवानी तथा एच. एस. देशमुख द्वारा नामांकन दाखिल किया गया । नामांकन अवसर पर अधिवक्तागण अशोक कश्यप ,ए. के.सोनी ,के. एस. साहू, मो.रियाज खान ,गंगाधर सोनबरसा,
जयेश ठाकुर ,नर्मदा देवी ,अनिता देवी, विजय बारले सहित अन्य उपस्थित रहे।
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता डी. के .साहू को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा सहायक चुनाव अधिकारी आर. एम.अग्रवाल तथा पंकज सिंह राजपूत बनाये गए है।
चुनाव अधिकारी डी. के.साहू ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आगामी 06 जनवरी 2022 को मतदान के साथ संपन्न होगा । चुनाव कार्यक्रम में आगामी 23 दिसंबर तक नामांकन जमा किया जाना है। आगामी 24 दिसंबर को नामांकनों की जांच होगी तथा आगामी 27 दिसंबर एवम 28 दिसंबर को नाम वापसी होना है।नाम वापसी उपरांत जिन पदों पर एक से अधिक नामांकन होंगे उन पदों के लिए आगामी 06 जनवरी को मतदान किया जाएगा। श्री साहू ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ चुनाव
में अध्यक्ष(एक पद), उपाध्यक्ष ( दो पद-एक पुरुष तथा एक महिला ), कोषाध्यक्ष ( एक पद ),सचिव (एक पद ), सह सचिव( एक पद ), क्रीड़ा सचिव (एक पद) ,पुस्तकालय सचिव( एक पद )तथा कार्यकारणी सदस्य (छै: पद- पांच पुरुष तथा एक महिला ) पदों पर निर्वाचन किया जाना है।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि आज तक अध्यक्ष पद के लिए टी. एल.सोनवानी तथा एच. एस. देशमुख द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है।उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक सामटकर ,कोषाध्यक्ष पद के लिए विजय यदु ,तथा कार्यकारणी पद के लिए धीरज उपाध्याय तथा नीतू सोनवानी द्वारा नामांकन जमा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *