cg24 आजतक न्यूज
बालोद — स्थानीय जिला अधिवक्ता संघ बालोद के वर्ष 2022 से वर्ष 2023 तक दो वर्षो के कार्यकाल के लिए आज के नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए आर. के.साहू तथा उपाध्यक्ष पद के लिए जयेश ठाकुर एवम अनिल कुमार जैन द्वारा नामांकन जमा किये जाने से अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के लिए भी तीन-तीन उम्मीदवार हो गए है।
चुनाव अधिकारी डी. के.साहू एवम सहायक चुनाव अधिकारी आर. एम .अग्रवाल से प्राप्त जानकारी अनुसार आज 22 दिसंबर को भरे गए नामांकन फार्मो के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए आर.के .साहू के नामांकन सहित टी. एल.सोनवानी तथा एच. एस. देशमुख सहित अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार हो गए है । इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए आज प्राप्त जयेश ठाकुर के नामांकन एवम दीपक सामटकर सहित दो दावेदार हो गए है। सहसचिव पद के लिए एकमात्र छगन लाल डड़सेना का नामांकन दाखिल हुआ है। सांस्कृतिक एवम क्रीड़ा सचिव पद के लिए एकमात्र कैलाश सिन्हा का नामांकन दाखिल हुआ है। इसी तरह
कोषाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र विजय यदु ,तथा कार्यकारणी पद के लिए धीरज उपाध्याय तथा नीतू सोनवानी द्वारा नामांकन जमा है।
जिला अधिवक्ता कार्यालय में आज नामांकन अवसर पर अधिवक्तागण वर्तमान अध्यक्ष सुनील सोनी , ए. के.सोनी , टी. एल. सोनवानी , मो.रियाज खान , तुला राम साहू, पुनीत देशमुख ,भगवती साहू , धीरज उपाध्याय ,राहुल दुबे ,बसंत देशमुख सहित अन्य उपस्थित रहे।
चुनाव अधिकारी डी. के.साहू ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आगामी 06 जनवरी 2022 को मतदान के साथ संपन्न होगा । चुनाव कार्यक्रम में कल 23 दिसंबर को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन है।
आगामी 24 दिसंबर को नामांकनों की जांच होगी तथा आगामी 27 दिसंबर एवम 28 दिसंबर को नाम वापसी होना है।नाम वापसी उपरांत जिन पदों पर एक से अधिक नामांकन होंगे उन पदों के लिए आगामी 06 जनवरी को मतदान किया जाएगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904