Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हरियाणा में छतीसगढ़ के कलाकारों ने लहराया परचम गुंजा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा


Cg 24 आज तक न्यू्ज बालोद


राष्ट्रीय एकता शिविर चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार हरियाणा में लगाया गया था
जिसका थीम था आत्मनिर्भर भारत
जिसमें छतीसगढ़ से 8 प्रतिभागियों और बालोद जिले से देवेन्द्र कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया पूरे भारत वर्ष से 17 राज्य के लोगो ने भाग लिया तथा सात दिनों तक यह शिविर चला 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चला और जिसमें विभिन्न प्रकार के योगा सेशन, अध्यात्म सामाजिक क्रान्ति, मोटिवेशनल ,भाषण , खेल , भारत के एतिहासिक धरोहरों का स्थान में जाकर वहां की जानकारी साथ ने प्रतिदिन विभिन्न राज्यों के उनकी संस्कृति और सभ्यता के संगीत और नृत्य कला के माध्यम से अयोजन हुए जिसमें छत्तीसगढ की टीम ने राउत नाच और झुपत झुपत आबे दाई और नंदा जाहि का रे छत्तीसगढ का पंडवानी की प्रस्तुति दी छत्तीसगढ़ी गीत संगीत में सबका मन मोह लिया
देवेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि एक दिन में तीन राज्यो के कलाकारों को अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करना होता है जिसमें उसने समय निकाल कर कुछ अपनी राज्य का परिचय देने की कोशिश किया* और चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार हरियाणा को मेजबानी का सम्मानपूर्वक आभार दिया
17 राज्य के युवा का अनोखा मिलनसार कार्य क्रम रखा गया और हमारी भारत के गौरव शाली इतिहास और महापुरुष कि गाथाओं का वर्णन किया गया अंतिम दिन मे सभी को राष्ट्रीय एकता शिविर की शिविरार्थी को नेशनल प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी गई छत्तीसगढ़ टीम में कार्यक्रम प्रभारी योगेश देशमुख , देवेन्द्र कुमार साहू ,राजेंद्र निषाद ,लालित कुमार, मोहित राठौर ,सुमन साहू ,कुमुदिनी साव द्रौपदी राजपूत, हिमांक्षी यादव ने भाग लिया और और छत्तीसगढ़ का ग़ौरव बढ़ाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *