मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कामों पर जनता ने लगाई मुहर
दल्ली राजहरा/23 दिसंबर 2021। बालोद जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रतिराम कोसमा ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं। निकाय चुनाव के परिणाम जनता के मूड को समझने के लिये पर्याप्त है। यह चुनाव बस्तर, सरगुजा से लेकर दुर्ग, रायपुर सभी जगह हुये है। सभी स्थानों की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया। कांग्रेस पार्टी इस भरोसे और विश्वास के लिये जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है। इस जीत का श्रेय कांग्रेस के कार्यकताओं की मेहनत को जाता है। जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के तीन साल के कामों पर मुहर लगाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 सालों में जो जनहितकारी काम किया, योजना बनाया उनका क्रियान्वयन किया जनता ने उस पर अपनी सहमति दिया है। जनता ने भूपेश बघेल के विस्वसनीय नया छत्तीसगढ़ मॉडल को भी स्वीकार किया है। कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन सालों में प्रदेश हर वर्ग किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, अनुसूचित जाति, युवा सभी के लिये काम किया। छत्तीसगढ़ के किसान से लेकर उद्योगपति सभी खुश है। भूपेश सरकार सभी के तरक्की के लिये रास्ते खोले है। यही कारण है सभी वर्ग के लोग कांग्रेस की सरकार से खुश है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे को बनाये रखा है। यही कारण है सभी उपचुनाव, नगर निगम, पंचायत चुनाव कांग्रेस ने जीता था वर्तमान निकाय चुनाव में भी जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को भरपूर आर्शिवाद दिया है।
जिला कांग्रेस महामंत्री रतिराम कोसमा ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो झूठा आरोप पत्र प्रस्तुत किया था। भाजपा के उस आरोप पत्र को भी नकार दिया है। कांग्रेस के विकास कार्यो पर मुहर लगाया।
रतिराम कोसमा ( महामंत्री)। बालोद जिला कांग्रेस कमेटी
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904