google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हम चुनाव की ओर जा रहे हैं। हमारे पास योजनाएं हैं। उसे ग्राम एवं वार्ड स्तर तक पहुंचाना है:- शाहिद खान जिला प्रभारी

cg24 आजतक न्यूज

बालोद: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं बालोद जिला प्रभारी शाहिद खान ने अपने एकदिसवीय दौरे पर बालोद जिला मुख्यालय पहुचे। उन्होंने जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। जिला प्रभारी शाहिद भाई ने कहा कि हम चुनाव की ओर जा रहे हैं। हमारे पास योजनाएं हैं। उसे ग्राम एवं वार्ड स्तर तक पहुंचाना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को तैयार रहना चाहिए। अब प्रत्येक कार्यकर्ताओं को चुनाव मोड पर आ जाना चाहिए। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाएं, आदिवासी वर्ग के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की है। इन योजनाओं का कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार करना चाहिए ।आज प्रदेश का किसान खुश है। प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय योजना प्रारंभ कर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती दी है।
संगठन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।बैठक को संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता हमारी बहुत बड़ी पूंजी है उन्हीं की मेहनत से हम आज यहां तक पहुंचे हैं। बालोद जिले के कार्यकर्ता उत्साही एवं ऊर्जावान है। जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि जिले में बूथ कमेटियों का गठन एवं सदस्यता अभियान उत्साह से जारी है। जिले के 9 ब्लॉक में बूथ कमेटियों, सेक्टर एवं जोन का गठन 90% पूर्ण कर लिया गया है। नए वर्ष से संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव अभियान में लग जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, रामजीभाई पटेल, रत्तीराम कोसमा, केशव शर्मा, हस्तीमल सांखला, शंभू साहू, नौशाद कुरेशी, पुरुषोत्तम पटेल कृष्णा दुबे, पीमन साहू, नौशाद कुरैशी, कांशीराम निषाद, चंद्रेश हिरवानी, अशोक बांबेस्वर, संतु राम पटेल, भोज राम साहू, कोदूराम दिल्लीवार, जागृत सोनकर, सुमित्रा साहू, अनीता साहू, लता कोराम, गोपाल प्रजापति, धीरज उपाध्याय, दीनाराम चैलक, छबीला सिन्हा, कांतिभूषण साहू, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *