Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दहेज मृत्यु के आरोपियो को रनचिरई पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारा 304 (बी) भादवि के तहत्‌ की गई कार्यवाही

Cg24 आज़तक न्यूज

विवरण :मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.09.2021 को कुथरेल ग्राम कोटवार शिशुपाल नेताम ने थाना रनचिरई में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि दिनांक 26,09. 2021 को इसके पडोसी कल्याण सिंह साहू की बहू पूजा साहू सुबह 04.00 बजे कहीं चली गई है जिसका पता तलाश कर रहे है जो दिनांक 27.09.2021 को सुबह 05.00 बजे घर के पीछे तालाब के पानी में उसका शव तैर रहा है कि सूचना पर थाना रनचिरई में मर्ग क्रमांक 24,//2021 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर जाच कार्यवाही मे लिया गया।

मर्ग में हालात को गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद के श्री सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी0आर0 पोर्ते, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी एव आसपास के सभी थानो के थाना प्रभारी मौके पर पहुचे जहा पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद के निर्देसानुसार मर्ग पंचनामा कार्यवाही, गवाहो परिजनों का कथन, शब का पोस्टमार्टम कराया गया। पी.एम. रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मृतिका पूजा साहू के मृत्यु के कारण संदेहास्पद पानी में डूबने से मृत्यु होना लेख किया गया है।

मर्ग जॉच के दौरान परिजनों ने अपने कथन मे बताया कि मृतिका पूजा साहू का विवाह दिनांक 22.02.2019 को कुथरेल निवासी कविशंकर साहू से हुआ था, शादी के बाद से पूजा साहू के पति कविशंकर साहू और ससुर कव्याण साहू के द्वारा दह्ठेज कम लाईं हो कहते हुए प्रताडित किया जा रहा था और इसी दौरान संदेहास्पद स्थित मे पूजा साहू का शव मिलने पर दहेत मृत्यु का अपराध घटित होना पाया गया, जिरा पर दिनांक 24.11.2021 को थाना रनचिरई में अपराध कमांक 157,/2021 धारा 304 (बी) भादिंव कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण गंभीर प्रवृति का होने पर अपराध कायमी के बाद प्रकरण की विवेचना पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्री एस.एस. मौर्य के द्वारा प्रारंभ की गयी, तथा आरोपी 04 कल्याण सिह साहू 02 कपिशकर साहू को दिनाक 24 12 2021 को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियोः(01) कल्याण सिंह साहू पिता पेखराग राहू, उम्र 52 वर्ष, (02) कविशकर साहू पिता कल्याण सिह साहू, उम्र 27 वर्ष, साकिनान कूथरेल, थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ0ग0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *