स्कूली बच्चों ने कहा वैक्सीनेशन एक अच्छी पहल

एंकर- महासमुंद जिले में कोरोना से बचाव एवं बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए ज़िले में 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को सोमवार 3 जनवरी से कोविड के टीके लगाए जा रहे हैं। इस आयु वर्ग के विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शिविर आयोजित किए गए हैं। शिविर में 18 साल से अधिक आयु के हितग्राही भी प्रथम और द्वितीय खुराक का टीकाकरण करवा सकेंगे। इसके लिए ज़िले में 158 साइट हाईस्कूलों बनाई गयी है। हर स्कूल में न्यूनतम 120 टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । कलेक्टर डोमन सिंह ने 3 जनवरी सोमवार से शुरू हुए वाले टीकाकरण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए थे। उन्होंने ज़िले के सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपनी सुविधा अनुसार कम से कम एक-एक स्कूलों का निरीक्षण करेंगे एवं अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। हम आपको बता दें कि महासमुंद जिले में लगभग 66 हज़ार स्कूली बच्चों को और 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को कोविड से सुरक्षा के लिए टीकाकरण किया जा रहा है बच्चों से जब बात की गई तब बच्चों ने अपने अनुभव सुनाए और कहा कि वैक्सीनेशन एक अच्छी पहल है।

रिपोर्ट जीत तिवारी महासमुन्द
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904