cg24 आज़तक न्यूज :- सामाजिक समरसता, भाईचारा, वसुधैव कुटुंबकम,आध्यात्मिक चिंतन को लेकर आयोजित राम कथा के दिव्य मंच ग्राम अमोडा में रामकथा के रसिक कांकेर सांसद माननीय मोहन मंडावी जी ने सभा को संबोधित करते हुए उक्त उद्गार रखा।

विगत कई दशकों से छत्तीसगढ़ के बहुतायत क्षेत्रों के साथ वनांचल क्षेत्रों में भी रामकथा को घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प को लेकर निरंतर के सांसद श्री मोहन मंडावी चल पड़े हैं। अपने व्यस्ततम कार्यक्रमों में से राम कथा के आयोजन को प्राथमिकता देते हुए आयोजन ग्राम में पहुंचकर आयोजकों का मनोबल बढ़ाते हैं ।इसी कड़ी में अमोडा में आयोजित रामकथा के दिव्य मंच में कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी की गरिमामय उपस्थिति रही ।सांसद श्री मोहन मंडावी ने अपने उद्दबोधन में मानस को रेखांकित करते हुए कहा कि मानस के प्रत्येक पात्र की भूमिका हमारे जीवन को कुछ न कुछ प्रेरणा व सीख देती है। मानस के हर प्रसंगों से हमारे जीवन को एक नई राह मिलती है आवश्यकता है इसे अपनाने की समझने की। अमोड़ा के मंच में मंचासीन मुरिया मानस परिवार परसोदा के साथ संगत देते हुए श्री मोहन मंडावी जी ने छत्तीसगढ़ी, गोंडी, हल्दी लोकगीतों के माध्यम से रामकथा को परोसा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्राम वासी क्षेत्र के रामकथा के रसिक जन उपस्थित हुए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904