cg24 आजतक न्यूज
बालोद/डौण्डी लोहारा :- विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल जिला बालोद के पदाधिकारीयो ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी आर पोर्ते से मुलाकात कर डौण्डी लोहारा ब्लाक के ग्राम अछोली उच्चत्तर विद्यालय में पदस्थ एक शिक्षक के ऊपर लगे आरोपो की जांच करवाकर कानूनी कार्यवाही की मांग की आज बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, जिला सह मंत्री महेंद्र सोनवानी व बजरंग दल जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से बात की व इस मामले की जानकारी दी जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि मीडिया के माध्यम से व शाला में पदस्थ शिक्षकों से ग्रामीणों से व पंचायत के जिम्मेदार पदाधिकारी से इस मामले पर चर्चा उपरांत जो बातें सामने आया है। वो बहुत ही गंभीर है। शिक्षा के मंदिर के अंदर एक शिक्षक पर उसके कार्यप्रणाली पर उसके आचरण व्यवहार पर जो आरोप व शिकायत छात्राओं के द्वारा किया गया है। वो नजरअंदाज करने योग्य नही है। लेकिन जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में सही तथ्यों को ध्यान न देकर इस विषय को हल्के में लेकर उक्त शिक्षक को विद्यालय से हटाकर अपनी खानापूर्ति कर दिया है। लेकिन जो बातें शिकायत पत्र में लिखी गई है। उस को नजरअंदाज किया गया है। जो कानूनी कार्यवाही के दायरे में आता है। इसलिए इस मामले पर पुलिस विभाग भी इस बेहद ही गंभीर विषय पर जांच कर मामले में दोषी शिक्षक के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करें ताकि इस प्रकार के मामलों पर रोक लग सके ।
यह है मामला :- एक माह पूर्व छात्राओं ने पत्र के माध्यम से शाला में पदस्थ एक शिक्षक के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी बाते कही व शिक्षक की हरकतों का उल्लेख किया गया है। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी बालोद व शाला में पदस्थ प्रचार्य ने शिकायत पत्र में लिखी बातों पर जायज कार्यवाही नही किया ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904