Cg24 आजतक न्यूज : भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बालोत पहुंचे अजय चंद्राकर पूर्व मंत्री के द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर की गई टिप्पणी ओछी मानसिकता का परिचायक है किसान गरीब हितैषी सरकार को गंजेड़ी नशेड़ी जैसे शब्दों से परिभाषित करना छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान है। उक्त विचार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने व्यक्त करते हुए कहा कि
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार 15 साल रही है 15 सालों में क्या किए कितना प्रदेश की जनता को छले हैं । जिसके कारण 90 में 15 सीट नसीब हुआ।
आज आवश्यकता इस बात की है की भारतीय जनता पार्टी के नेता इस बात पर चिंतन करें की हमारी इतनी बुरी गत क्यों हुई और कहां सुधार की गुंजाइश है क्योंकि किसानों को बोनस के नाम पर लालच देने के अलावा कुछ नहीं किए यदि छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति इनके मन में ईमानदारी होती तो छत्तीसगढ़ में इनकी इतनी दुर्दशा नहीं रहती बावजूद इसके इस तरह से दंभ जनक बात करना एक पूर्व मंत्री को शोभा नहीं देता है कांग्रेश के खिलाफ बोलने वाले पूर्व मंत्री को यह याद रखना चाहिए की यही वह सरकार है भूपेश बघेल की सरकार जिनके द्वारा कर्ज माफ किया गया और किसानों को प्रति क्विंटल ₹ ₹2500 धान की कीमत दी जा रही है बावजूद इसके कि केंद्र की सरकार के द्वारा बारदाना नहीं दिया जाना फिर भी छत्तीसगढ़ की सरकार और किसान सामंजस्य बनाकर धान की खरीदी की जा रही है छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा 36 में से 25 से अधिक वादे पूरे किए चुकी है और अन्य कई जो वादे में शामिल नहीं थे ऐसे भी जनहितकारी कार्यों को प्रदेश के कांग्रेस सरकार के द्वारा किया जा रहा है जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी के लोग बौखलाए हुए हैं और बौखलाहट में न जाने खुद नशा करके प्रदेश सरकार के खिलाफ अंड संड बयान बाजी कर रहे हैं जो कि सर्वथा निंदनीय एवं अशोभनीय है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904