गुंडरदेही cg24 आजतक :- दिनभर से व्यवसाय कर देर शाम दुकान बंद कर अपने घर गए फोटो फ्रेमिंग व्यवसायी कमलेश साहू के दुकान में आग लग गया जिससे अगल बगल की दुकानों के भी आग से प्रभावित होने की जानकारी मिल रहा है। अचानक आग इतना तेजी से फैला की दुकान में रखे समान व अन्य सामग्री तेजी से जल कर आग के हवाले हो गया आग की लपटें इतना तेज था कि दूर दूर तक लपटे दिखाई दे रहा था दुकान में आग लगने का समाचार मिलते ही नगर पंचायत व पुलिस विभाग के अधिकारी व नगरवासी मौके पर पहुंचे व आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता दुकान को काफी बुरी तरह से नुकसान उठाना पड़ गया है। दुकानदार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
समूह से आर्थिक व्यवस्था करके लोन लेकर दुकानदार ने अपना व्यवसाय को बढ़ाया था इस प्रकार की जानकारी हमारे गुंडरदेही सवांददाता ने दी है।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904