गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम कचंदूर के चचेरे बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया धारदार हथियार से हमला
बड़े भाई ने छोटे भाई पर क्यों किया हमला पढ़ें पूरी खबर सिर्फ cg 24 न्यूज़ आज तक पर प्रार्थी जय प्रकाश साहू पिता पुरूषोत्तम साहू उम्र 35 वर्ष साकिन कचांदुर थाना गुण्डरदेही ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि घटना दिनांक 22.11.2020 को करीबन दोपहर 02 बजे पीपर खार खेत में हार्वेस्टर से धान फसल की कटाई करावा रहे थे कि उसी समय चचेरा भाई राजेन्द्र कुमार साहू पीछे तरफ से आकर जमीन संबंधी विवाद की बात को लेकर अपने हाथ में रखे धारदार टंगिया से बाये हाथ के कोहनी में अचानक मार दिया मै बीच बचाव के लिए भागा नही तो जान से खत्म कर देता रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 489/20 धारा 324 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान प्रार्थी/मुर्तजरर के आई चोट का क्यूरी डाॅक्टर ए पी चन्द्राकर से कराया गया डाॅक्टर साहब द्वारा चोट गंभीर है। बाये हाथ में फेक्चर है उनके जीवन को खतरा होना लेख करने पर प्रकरण में धारा 326 भादवि जोडी गई है। प्रकरण के आरोपी राजेन्द्र कुमार साहू उर्फ राजू साहू पिता तोरण लाल साहू उम्र 39 वर्ष साकिन कचांदुर थाना गुण्डरदेही को दिनांक 22.11.2020 के 22.00 बजे गिरफ्तार किया गया।
नाम आरोपीः- राजेन्द्र कुमार साहू उर्फ राजू पिता तोरण लाल साहू उम्र 39 वर्ष साकिन कचांदुर थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.)

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904