
cg24 आजतक न्यूज
इस मार्ग में माइंस की गाड़ियों के तेजगति से लगातार कुछ न कुछ घटना होते ही रहता है। इस मार्ग पर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही बड़ी संख्या में होता है।
गांव से लगे तलाब के पास मोड़ भी है। जिससे तेजगति से चलने वाली गाड़िया अनियंत्रित होते रहता है।यह भी कारण है कि यहां हादसा होते रहता है।
डौंडीलोहारा से दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम जाटादाह से एक खबर सामने आ रहा है। यहां स्थित तालाब के बीचो-बीच एक 14 चक्का माइंस की ट्रक डूब गई है। जिसमें ड्राइवर और हेल्फर दोनों फंसे हुए हैं। घटना सुबह 6:00 से 6:30 बजे के बीच बताई जा रही है। आशंका है कि पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई है। हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी मिलने के बाद डौंडीलोहारा पुलिस व गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची व उन्हें निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन पूरी की पूरी गाड़ी ही डूबी हुई है, निकालना मुश्किल हो गया है। जेसीबी से भी काम नहीं चल सका। इसलिए क्रेन बुलाने की तैयारी है। गाड़ी जलमग्न होने के कारण ना उसके नंबर का पता चल रहा है ना मालिक का, ना हीं डूबने वालों का। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक में सवार एक व्यक्ति घटना के बाद निकलने की कोशिश कर रहा था। लेकिन तालाब में ढेंस के जाल भी फैले हुए हैं। जिसमें वह फंस गया और वापस डूब गया। तो वही एक आदमी तो ट्रक से निकल ही नहीं पाया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कच्चे माइंस की ट्रक रायपुर सिलतरा से माल खाली करके वापस जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण ये अनियंत्रित हो गई और सीधे तालाब के बीच जाकर डूब गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन अमला भी अलर्ट हो चुका है।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904