Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद जिले के मनरेगा में लगे अधिकारी और कर्मचारी को 4 माह से वेतन नहीं

परिवार के भरण पोषण की सताने लगी है चिंता

मजदूरों को करोड़ों का भुगतान हुआ पर कर्मचारियों को

वेतन के लाले पड़े है।

मनरेगा महासंघ वेतन मानदेय भुगतान को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की तैयारी में दिख रहा

cg24 आजतक न्यूज

बालोद :- जिले के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में कार्य करने वाले मजदूरो का तो समयपर भुगतान कर शासन द्वारा राहत पहुंचाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में लगे अधिकारी कर्मचारी 4 महीने से वेतन पाने तरस रहे हैं. दीपावली के बाद से ही कर्मचारियां का वेतन नहीं मिला है जिसके कारण कर्मचारियों के सामने जीविकापार्जन की समस्या उत्पन्न हो गई है. मनरेगा अधिकारी कर्मचारी नियमितीकरण व वेतन वृद्धि के लिए कई बार आंदोलन कर चुके हैं अभी तक उनकी मांगो का केंद्र व राज्य सरकार ने ध्यान नहीं दिया.

मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने अपनी शिकायत में कहा कि महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के इतिहास में पहली बार इतनी दयनीय स्थिति है कि योजना में काम कर रहे बालोद जिले के अधिकारी कर्मचारी व रोजगार सहायकों को विगत 4 माह से वेतन नहीं मिला जिसके चलते कार्यालयीन कार्य के अलावा घरेलू आवश्यकताएं बच्चों के स्कूल की फीस मकान का किराया और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें पूरी कर पाने में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है .तीन चार वर्षो में वेतन वृद्धि भी नहीं किया गया .मनरेगा कर्मचारियों को कम वेतन में ही कार्य करना पड़ रहा है. जिले में कार्यरत कार्यक्रम अधिकारी ,/तकनीकी सहायकों ,रोजगार सहायकों ,जिला जनपद में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक ,चपरासी सहित अन्य कर्मचारी अधिकारियों जो मनरेगा के तहत कार्य कर रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति खराब है जबकि जिले में मजदूरी भुगतान करोडो रुपए का अब तक किया जा चुका है लेकिन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को 4 माह से वेतन मानदेय भुगतान अब तक नहीं हो सका है .आने वाल दिनों में होली पर्व भी है ऐसी परिस्थितियां में मनरेगा के अधिकारी कर्मचारी अपने वेतन मानदेय को लेकर चिंतित हैं .मनरेगा महासंघ ने वेतन मानदेय भुगतान की लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं .शासन प्रशासन से अपेक्षा की है कि मनरेगा अधिकारी कर्मचारियों का वेतन मानदेय का भुगतान शीघ्र कराए जाने की दिशा में आवश्यक पहल करें,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *