
cg24 आजतक न्यूज
डौंडीलोहारा– विकासखंड स्तरीय करियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन दिनांक 25.02.2022 को बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी प्रेमलता चंदेल के द्वारा मां शारदे के तैल चित्र पर पूजा अर्चना के साथ किया गया।
इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों जिसमें प्रशासनिक क्षेत्र अनुविभागीय अधिकारी, चिकित्सा डॉ संदीप चतुर्वेदी, पैरामेडिकल दिनेश खर्कवाल, उच्च शिक्षा विभाग पी.के. खरे, औद्योगिक प्रशिक्षण से सुश्री पदमा राव ,विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा सी ई ओ पद पर चयनित युवराज सिन्हा, सेना भर्ती महेंद्र साहू (से.नि.सैनिक) आदि प्रमुख विभाग से विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी प्रेमलता चंदेल जी ने विभिन्न प्रशासनिक क्षेत्र में एवं उच्च पद में जाने के लिए कड़ी मेहनत एवं लगन की आवश्यकता होती है एवं अपने अनुभवों को साझा किये।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल जी द्वारा विभिन्न परीक्षाऐं एनडीए, सैनिक स्कूल, नीट, जे.ई.ई., कैट, क्लैट, सेना भर्ती के अलावा बोर्ड की परीक्षाएं में तैयारी पर व्यापक दिशा निर्देश के साथ मार्गदर्शन प्रदान किये। इसी तारतम्य में विकास खंड शिक्षा अधिकारी नवीन यादव ने विद्यार्थियों को विषय चयन से लेकर कैरियर निर्माण के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान किये।
प्राचार्य यू.सी. अग्रवाल द्वारा गणित विषय के महत्व बताते हुए विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किये।
एनुका शार्वां ने कैरियर का अर्थ बताते हुए आय के ऐसे मुकाम को हासिल करना जिससे आप समाज, राष्ट्र, के प्रति समर्पित होकर अपनी जीविकोपार्जन को व्यवस्थित बना सकें जिसके लिए आय का स्रोत सृजित करना। कैरियर का चुनाव करने में दिशा निर्देशक की आवश्यकता, सिलेबस, समय प्रबंधन,एवं अपने लक्ष्य पर दृढ़ होकर लगातार मेहनत करने आदि तथ्यों को सामने रखकर प्रेरित की। खिलेश्वर गंजीर शिक्षक के द्वारा 10वीं 12वीं के पश्चात विषय चयन लक्ष्य निर्धारण पर व्यापक चर्चा कर मार्गदर्शिका का वितरण किया गया।आभार प्रदर्शन सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए. के.साहू द्वारा किया गया मंच संचालन मोहित भौसार्य द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में प्राचार्य बी के जोशी ,संकुल समन्वयक राजेश पांडे, लीलेश्वर कुर्रे, थानेश्वर साहू, तोमेश्वर साहू छगन बंसोर आदि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904