

गुंडरदेही।
बड़ी खबर
पुलिस को चाकू मारने के मामले में दो आरोपी को गुंडरदेही थाना से माननीय न्यायालय तक शहर में पैदल घुमा कर पुलिस ने भेजा जेल।।
आपको बता दें कि एनएसयूआई के पूर्व विधानसभा संयोजक मिथिलेश बबलू निषाद का लगातार तीन साल से अवैध रेत का परिवहन करने का 3 साल से शिकायत जिला प्रशासन को मिल रहा था ।
जो भी व्यक्ति रंग कठेरा घाट में रेत चोरी करते अवैध परिवहन में पकड़ा जाए तो उस ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर को एनीकेट के कोट गेट खोलने का आरोपी बनाने की मांग कर रहे हैं।
जिस समय आरोपी बबलू निषाद को हथकड़ी लगाकर न्यायालय तक पहुंचे उस समय शहर में बबलू निषाद अवैध रेत माफिया पर जमकर चर्चा सुनने को मिला वही उसके साथ ही आरोपी दिलेश्वर साहू इन दोनों को गुंडरदेही पुलिस ने भेजा जेल।
तहसीलदार के बताए मुताबिक तहसीलदार के घाट निरीक्षण के समय आरोपी ने अभद्रता व्यवहार किया है।
अब आबकारी विभाग पर भी बड़ी सवाल खड़े हो रही है कि पुलिस प्रशासन से मारपीट कर जेल जाने वाले आरोपी को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग शहर के लोग कर रहे हैं।
तहसीलदार विनोद कुमार साहू ने ऐप सोशल मीडिया ऐप में अपने बाइट में कह रहे हैं कि राजनीति रंग देना उचित नहीं है क्या प्रशासनिक अधिकारी राजनीतिक से तालुकात रखते हैं यह राज्य सरकार को राजस्व विभाग के अधिकारी राजस्व देने में काम करेंगे। तहसीलदार का बाइट सुनकर पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने तहसीलदार की प्रति नाराजगी जाहिर किया।
चाकू से हमला करने वाले मुख्य आरोपी मिथिलेश बबलू निषाद पिता रामसेवक निषाद एनएसयूआई के विधानसभा के पूर्व संयोजक है।

एसडीओपी एस के मौर्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि गुंडरदेही-बघमरा के एनीटक को खोलकर रेंगाकठेरा रेत घाट में अवैध रूप से रेत निकालने की शिकायत कलेक्टर एवं एसपी को मिला था। गुंडरदेही के पुलिस आरक्षक को चाकू मारने को घटना के दिन सूचना मिला था की रेंगाकठेरा के रेत घाट अवैध रूप से रेत निकाला जा रहा है। जिसके बाद गुंडरदेही पुलिस अपने स्टाफ के साथ उक्त स्थल पर पहुँचा। पुलिस को रेत घाट पर देख रेत माफिया फरार हो गए। वहीं पकड़े गए रेत माफिया ने गुंडरदेही के पुलिस आरक्षक दमन वर्मा पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। घटना के दौरान पुलिस ने मिथलेश बबलू निषाद एवं सहयोगी को पकड़ा। वही दो आरोपी फरार हो गए।
आपको बता दें कि बालोद जिले के सबसे हाईप्रोफाइल अवैध रेत घाट रंगकठेरा में प्रशासन और आम जनता पर चर्चा बनी हुई है की अब जो भी व्यक्ति रंग कटेरा घाट से रेत का परिवहन करेंगे वह भी गेट खोलने का आरोपी बनाने का जन चर्चा ।
इन धाराओं के तहत दो आरोपी को भेजा गया जेल।
पुलिस पर प्राणघातक हमला के संबंध में एसडीओपी एस के मौर्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुंडरदेही थाना में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 49 ,, धारा 353 332 186 294 506 b 307 34 मुख्य आरोपी मुख्य आरोपी मिथिलेश बबलू निषाद सहयोगी खिलेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ,आपको बता दें कि यह धारा सरकारी कर्मचारी साथ मारपीट जान से मारने की धमकी प्राणघातक चोट पहुंचाना सरकारी काम में बाधा डालना एवं हमले में 1 से अधिक व्यक्ति मिलकर इस कृत्य को अंजाम दिया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904