
cg24 आजतक न्यूज
गुंडरदेही
चारागाह का आकस्मिक निरीक्षण मैं पहुंचे जनपद सीईओ ने कहां सभी गौठान में चारागाह अनिवार्य है,, मनोज मरकाम सीओ।
ग्राम चौरेल के गौठान में पशु चारा गन्ने की तरह लहराते दिख रहा है आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे जनपद पंचायत के सीईओ ने समस्त किसान भाइयों को अपील किया अपनी जानवर के लिए चारा स्वयं कटिंग करके ले जा सकते हैं।
गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत चौरेल में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी एवं पशु चारा का निरीक्षण में पहुंचे जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार मरकाम ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर गौठान सहित चरागाह का निरीक्षण किया गया जिसमें श्री मनोज कुमार मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि चौरेल गांव में जो पशु के लिए चारागाह बना है वह काफी अच्छा है।
गोठान निर्माण में कोई दिक्कत आ रही होगी तो क्षेत्र के सरपंच हमारे तक शिकायत कर सकते हैं राज्य सरकार की योजना हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किए जा रहे आगे उन्होंने बताया कि यहां कि स्व सहायता समूह महिलाएं गोबर खरीदने एवं अपनी जीविका के लिए गौठान में सब्जी भाजी सभी कार्य करने को इच्छुक है बहुत जल्द गांव में गोबर खरीदी चालू होंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904