Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खलियान के बीच शिव अवतार के रूप में स्थापित ,,शिव भक्तों द्वारा ग्राम सनोद में महाशिवरात्रि के दिन भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन

गुंडरदेही

cg24 आज़तक न्यूज

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम सनोद में 1 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम सनौद में निकलेगा भव्य (कावड़यात्रा), आसपास के गांवों से लेकर दूर अंचल क्षेत्रों से व्यापक रूप में शामिल होंगे भक्तगण,।

आपको बता दें कि यहां पर भगवान शिव के अवतार के रूप में भगवान बरदेवा देव गांव से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर खेत खलिहानों के बीच प्राकृतिक रूप से विराजमान है। यहां के लोगों की ऐसी मान्यता है कि जब गांव में तांदुला नदी में एनीकट डैम निर्मित नहीं हुआ था तब भगवान बरदेवा देव हमारे गांव को बाढ़ के संकट बचाते रहे हैं,

कई बार तो मन्नत मांगने से चोरी हुआ सामान वापस मिल चुका है इसलिए बढ़ रहा है मान्यता।

लोग बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति का सामान चोरी हो गया हो या कीमती वस्तु गुम गया हो, तो भगवान बर देवादेव के शरण में जाकर सच्चे मन से स्मरण करने से वह समान वापस उन्हें प्राप्त हो जाता है भगवान हर मानव के कष्ट को हर लेता है भगवान बरदेवा देव की उपासना से सब भक्तजनो की मनोकामनाएं सिद्ध होता है उक्त जानकारी लवन साहू ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *