
गुंडरदेही cg24 आजतक न्यूज
खबर जरा हटके
आरक्षक पर चाकू मारने के मामले में ब्लॉक कांग्रेस की प्रेस वार्ता में पुलिस की कार्यवाही पर साधा निशाना,, कांग्रेसियों में आक्रोश।
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,आपको बता दें कि गुंडरदेही के सबसे चर्चित अवैध रेत घाट रेंगाकठेरा में 3 वर्षों से अवैध रूप से रेत का उत्खनन करने वाले एनएसयूआई के विधानसभा पूर्व संयोजक मिथिलेश बबलू निषाद को चाकू मार मामले में जेल भेजने पर गुंडरदेही पुलिस पर कांग्रेस की कड़ी प्रहार
जिनका प्रदेश में सरकार है उन्हीं के संगठन के लोग अब आए पुलिस के खिलाफ में।
क्या कहते हैं प्रेस वार्ता में कांग्रेस पदाधिकारी।
नुरुल्ला खान ने कहा ,, मिथलेश बबलू निषाद के ऊपर धारा307 लगाया गया है वह गलत है। मैं इस कार्यवाही की निंदा करता हु। कांग्रेस पार्टी के साथ पुलिस जो दुर्व्यवहार कर रही है वह गलत है। पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़कर सजा दिलाये आगे उन्होंने कहा कि डीएसपी मौर्य के मुताबिक अगर प्रशासन को तीन साल से जानकारी अवैध रेत उत्खनन के बारे में जानकारी थी तो फिर कार्यवाही क्यो नही की गई। क्षेत्र में अवैध कार्यो पर कार्यवाही होना चहिए। अगर गुंडरदेही पुलिस में योग्यता है तो आरक्षक पर चाकू से हमला करने वाले मुख्य आरोपी को तीन दिवस के भीतर पकड़कर सजा दिलाइये, आगे नुरुल्ला खान ने कहा गांव गांव में अवैध शराब जुआ सट्टा गांजा के अवैध कारोबार पर तत्काल कार्यवाही करना चाहिए आखिर ऐसे अवैध कारोबार पुलिस के संरक्षण में हो रही है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोजराज साहू ने कहा,, मिथलेश कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता है। लेकिन उनको बचाने कांग्रेस पार्टी द्वारा कोई संरक्षण नही दे रहा है। उन्होंने कहा कि चाकू से हमला करने वाला आरोपी फरार हैं, तो फिर मिथलेश बबलू निषाद को आरोपी बनाकर सड़को पर घुमाया जा रहा है जो गलत है। वही अवैध कार्य करने वालो पर कार्यवाही होना चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रकाश नाहटा ने कहा कि रेंगाकठेरा घाट में पुलिस पर चाकू मारने की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी फरार है। मिथलेश निषाद कांग्रेस के कार्यकर्ता होने के कारण उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद रेत की अवैध उत्खनन को लेकर विपक्ष द्वारा क्षेत्रिय विधायक का सरंक्षण देंने का आरोप लगाया जा रहा है जबकि विधायक उत्तर प्रदेश के चुनावी प्रचार में व्यस्त है।

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर ने कहा स्थानीय विधायक का कोई संरक्षण नहीं नहीं कोई उसका रिश्तेदार है ।भाजपा वालों का आरोप बिल्कुल गलत है अपराध करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करें और बबलू मिथिलेश निषाद पर कार्यवाही पुलिस ने किया है उसका मैं निंदा करता हूं गलत तरीके से पुलिस ने कार्रवाई किया है हमारे कार्यकर्ता को टारगेट कर कारवाई किया है यदि गुंडरदेही पुलिस में है हिम्मत तो मुख्य आरोपी को पकड़े।
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय साहू ने कहा पुलिस का पहले से प्लानिंग था कि बबलू निषाद को फंसाने का जब घटना से पहले तहसीलदार का बयान आ रहा है बबलू निषाद को पूछताछ के लाया गया और घटना बाद में हुई तो बबलू निषाद को की पुलिस ने आरोपी क्यों बनाया हमारे कार्यकर्ता को न्याय नहीं मिला तो बहुत जल्द एसपी कलेक्टर से मिलकर बात करेंगे।
आपको बता दें की 2021 में 6 माह पहले चंदनबिरही के ग्रामीणों ने दो ट्रैक्टर सवार होकर मिथिलेश बबलू निषाद के खिलाफ गुंडरदेही थाना आये थे पर वही संरक्षण के चलते उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई वहीं वर्तमान सरपंच एवं गांव के कुछ पंचों और ग्रामीण के द्वारा गुंडरदेही थाना में लिखित शिकायत किया गया था रेत अवैध खनन करते हुए बबलू निषाद ने गाली गुप्तार किया था जिसका भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया जिसका भुगतान आज स्वयं पुलिस विभाग को भुगतना पड़ा। पुलिस पर हुई चाकूबाजी तो प्रशासन अलर्ट हो गया सूत्रों से जानकारी के अनुसार बीते वर्ष में नवागांव चंदन बिरही रंग कठेरा घाट पर रात को खूब मारपीट हुआ था लेकिन वह एक प्रतिष्ठित परिवार के होने के कारण लोक लाज के डर में बात ओपन नहीं हुआ नहीं कोई मामला थाना तक पहुंचा आखिर यह तार अवैध रेत उत्खनन व अवैध वसूली के पीछे रहा है आपको बता दें कि नदी किनारे अवैध रूप से संचालित ईट भट्टा के मालिक भी इस अवैध परिवहन के पैसे लेनदेन में शामिल होने का चर्चा अभी भी जमकर चला ।
चाकू मार मामले को लेकर पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने पुलिस अधीक्षक को एनीकट का गेट खोलने एवं रेत का अवैध उत्खनन करने में 5 संभावित नाम भेजा था जिसमें रेंगा कठेरा के कुख्यात रातो रात बड़े आदमी का सपना देखने वाले पवन धनकर का भी नाम पुलिस अधीक्षक के पास दर्ज है आपको बता दें कि एनीकेट का चाबी बनाने के पीछे रेत माफियाओं में से होने की चर्चा आम बात हो गया है पुलिस अगर संभावित पांच नाम में से पूछताछ किया जाए तो डुप्लीकेट चाबी बनाने वाले आरोपी को भी पकड़ा जा सकता है। जल संसाधन विभाग इस मामले को लेकर सुस्त नजर आ रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904