Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के शासन के दौरान चोर उचक्के कालाबाजारियों का राज हो गया था,छत्तीसगढ़ की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया :- रत्तीराम कोसमा

cg24 आज़तक न्यूज

धरमलाल कौशिक जी ने जिस सांखला को मंत्री जी का प्रतिनिधि कहा है वह न तो मंत्री का प्रतिनिधि है और ना ही कभी था

नेता प्रतिपक्ष का दिया गया बयान अनर्गल आरोप :-रत्तीराम कोसमा

जिला महामंत्री ने कहा कि पुलिस की कार्यवाही व कानून व्यवस्था बेहतर चोर उच्चको को कानून का डर ,रेत मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्य मे ततपरता दिखाया है।

दल्ली राजहरा–छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जी ने अपने बालोद जिला प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ शासन की कार्यप्रणाली पर अनर्गल आरोप लगाए हैं , उन्होंने छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। जबकि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से लगातार कानून व्यवस्था सुधरती चली जा रही है और आज छत्तीसगढ़ शांति का टापू बनता चला जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के शासन के दौरान चोर उचक्के कालाबाजारियों का राज हो गया था, भाजपा शासन में गुंडागर्दी आम हो गई थी और इसी से त्रस्त होकर छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार आज छत्तीसगढ़ के आवाम के भरोसे को कायम रखते हुए लगातार कानून व्यवस्था बेहतर होती चली जा रही है आज चोर उच्चकों को कानून का डर है । अपराधी पुलिस के नाम से कांपती हैं अपराध करने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर सजा भी दिलाया जा रहा है हाल ही में रेत का कालाबाजारी करने वालों के द्वारा एक कर्मठ पुलिसकर्मी पर हमला किया गया था जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल गिरफ्तार किया है। और जेल भी भेज दिया है।
माननीय नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जी ने जल संसाधन विभाग में हुए कथित घोटाले के संदर्भ में अपनी बात कहते हुए जानकारी के अभाव का परिचय दिया है। जिस व्यक्ति के द्वारा यह आरोप लगाया गया है वह व्यक्ति ना कभी मंत्री जी का प्रतिनिधि रहा है और ना ही है । नेता प्रतिपक्ष जी के द्वारा मंत्री प्रतिनिधि के द्वारा घोटाले की जानकारी दिए जाने की बात कही गई जो कि सरासर गलत है हमारे मंत्री प्रतिनिधि अपने कार्यों को सजगता के साथ क्षेत्र की जनता की सेवा माननीय मंत्री जी के निर्देशों के अनुसार करते चले आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक जी ने जिस सांखला को मंत्री जी का प्रतिनिधि कहा है वह न तो मंत्री का प्रतिनिधि है और ना ही कभी था। ऐसे जानकारी के अभाव में जिम्मेदार पद पर बैठे हुए नेता प्रतिपक्ष के द्वारा ऐसे हल्के बयान देना उनके पद की गरिमा के प्रतिकूल है भविष्य में उन्हें ऐसे बयान देने से बचना चाहिए और सही जानकारी लेकर ही बयानबाजी करना चाहिए।
रतीराम कोसमा
महामंत्री
जिला कांग्रेस कमेटी बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *