
cg24 आज़तक न्यूज
…जिला क्रीड़ा अधिकारी के निर्देशानुसार ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी का चुनाव प्रस्तावित था जिसका निर्वाचन दिनांक 28.02.22 को डौंडीलोहारा बी आर सी कार्यलय में मुख्य अतिथि श्री नवीन् यादव विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौंडीलोहारा,अध्यक्षता श्री किशोर् मेहरा सर जिला क्रीड़ा अधिकारी, एवं विशेष अतिथि श्री सपन जैना ,जिला क्रीड़ा समन्वयक, एवं श्री खरे सर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौंडीलोहारा, के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। अतिथियों के स्वागत उपरांत मुख्य अतिथि श्री नवीन यादव विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौंडीलोहारा ने समस्त शिक्षको को इस् कोरोना काल् से ऊपर उठकर बच्चों से रूबरु होकर उनकी शारीरिक् विकास हेतु पूर्व की भांति एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया । अध्यक्षता कर् रहे जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री किशोर मेहरा सर ने अपने उद्बबोधन् में कहा कि सभी व्यायाम शिक्षक अपने विधा के अलावा भी सभी खेलों पर भी फोकस करें ताकि जिले से हमारे हर खेल में बच्चे अपनी प्रतिभा निखार सके। वही विशेष अतिथि श्री जैना जी ने कहा कि नए व्यायाम शिक्षको को सीनियर अपने अनुभव बांटे और पूरे तालमेल बैठाकर ब्लॉक से अच्छे खिलाड़ी निकाले। अतिथि उदबोधन तत्पश्चात् चुनाव हेतु निर्देशित किया जिसमें सभी व्यायाम शिक्षकों ने सर्वसम्मति से छबिलाल जांगड़े जी का नाम पुनः प्रस्तावित किया । इस पर छबिलाल जांगड़े ने अपने सभी साँथियों का तहेदिल से धन्यवाद दिया और कहा कि पूर्व की भांति हीं में आप सबके समस्यो का समाधान करने की कोशिश करूंगा और हम सब मिलकर अपने ब्लॉक के खिलाड़ियों का नाम जिला और राज्य में रोशन करने का प्रयास करेंगे। सहायक विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी में भी सर्वसम्मति से श्री हेमंत दखने जी का नाम प्रस्तावित हुआ जिनके लिए दखने जी ने सबका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विकासखंड के समस्त व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे।जिन्होंने श्री छबीलाल् जांगड़े एवं श्री हेमंत दखने को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904